DLF Dilshad 2 की बदहाल व्यवस्था पर RWA का विरोध, अजय कुमार शर्मा ने दिया समाधान का भरोसा

DLF Dilshad-2 News: शालीमार गार्डन की समस्याओं पर RWA की जनसभा

DLF Dilshad 2 News: गाज़ियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित DLF दिलशाद-2 में स्थानीय समस्याओं से परेशान आम जनता ने RWA की जनसभा में पूर्व बीजेपी महानगर अध्यक्ष के सामने अपनी आवाज उठाई। दरअसल, रविवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व RWA अध्यक्ष प्रियंका पांडे ने किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को विस्तार से रखा।

जलभराव, गंदगी और खराब स्ट्रीट लाइट बनी बड़ी परेशानी

जानकारी के लिए बता दें कि इस जनसभा के दौरान लोगों ने कहा कि बारिश के मौसम (Rainy Season) में DLF दिलशाद-2 की कई गलियों और मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। इसके अलावा कई स्थानों पर गंदगी के ढेर, समय पर सफाई न होना और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, क्षेत्रवासियों ने यह भी कहा कि कई स्ट्रीट लाइटें (Street lights) लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिसके कारण रात के समय अंधेरा होने महिलाओं व लोगों में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा, सड़कों पर अवैध अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय पार्षद की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी

जनसभा में मौजूद निवासियों ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में देरी को लेकर स्थानीय नगर निगम पार्षद (Local Municipal Corporation Councilor) की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की मांग की।

अजय कुमार शर्मा ने किया पैदल निरीक्षण

जनसभा के बाद भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने RWA पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों के साथ क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गलियों, सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर गंदगी, जलभराव और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों और अधिकारियों के सामने प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्याओं के जल्द समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि लोगों को राहत मिल सके।

जनसभा के बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया
जनसभा के बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनसभा के बाद पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया, जहां A-ब्लॉक पार्क और शिव शक्ति रेजिडेंशियल सोसायटी परिसर में अजय कुमार शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री एवं प्रवासी प्रकोष्ठ के उदयवीर, RWA अध्यक्ष प्रियंका पांडे और अन्य पदाधिकारियों ने पौधे लगाए।

इस अवसर पर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। इसके अलावा, वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण (Clean and Green Environment) स्वस्थ समाज की पहचान है तथा प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में RWA कोषाध्यक्ष बृजेश शुक्ला, डी.एन. गुप्ता, हितेश सिंह चौहान, मुकेश पांडे, संजय मैत्य, नीरज झा, समीर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और स्वच्छता व हरियाली को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

स्थानीय समस्याओं के समाधान की उठी मांग

जनसभा के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की कि DLF दिलशाद-2 और शालीमार गार्डन (Shalimar Garden) में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, जलनिकासी की व्यवस्था मजबूत की जाए, खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराया जाए और अवैध अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए। लोगों का कहना है कि अगर इन समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए तो क्षेत्र की जीवनशैली और नागरिक सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।

ये भी पढ़ें:  डॉ. ज्योतिर्मयी पांडा ने राष्ट्रीय हस्तियों के साथ साझा किया मंच, बढ़ाया ओडिशा का गौरव

Recent Posts