World Achievement Awards 2026: राजधानी भुवनेश्वर स्थित गुरु केलुचरण महापात्र ओडिसी अनुसंधान केंद्र में आयोजित विश्व अचीवमेंट अवॉर्ड्स–2026 समारोह में डॉ. ज्योतिर्मयी पांडा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता कर अपनी प्रेरणादायी उपस्थिति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
जे.जे. क्राउन्स एवं जेपी एंडोर्समेंट्स की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ओसीए एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन की पूर्व विभागाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय लेखिका, उद्यमी, प्रेरक वक्ता, फैशनिस्टा इंडिया (पूर्वी क्षेत्र), रैम्प ऑफ द ग्लैम (पूर्वी क्षेत्र) तथा आर.एन. टुडे न्यूज़ एंड मैगज़ीन (पूर्वी क्षेत्र) की ब्रांड एंबेसडर के रूप में डॉ. ज्योतिर्मयी पांडा की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर मजबूत होती जा रही है।
समारोह में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय धाविका डॉ. दूती चंद, पूर्व सांसद श्री प्रसन्न कुमार पाट्टशाणी, डॉ. बोम्माली कांता राव सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों के साथ मंच साझा किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, सेवा, नवाचार और सकारात्मक नेतृत्व ही समाज को नई दिशा दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने आयोजन संस्था की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान अपनी ही छात्रा द्वारा मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में परिचय कराया जाना उनके लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण रहा। उन्होंने इसे अपने जीवन की अविस्मरणीय स्मृतियों में शामिल बताया।
कार्यक्रम के उपरांत डॉ. ज्योतिर्मयी पांडा ने कलिंग टीवी सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों से बातचीत में कहा कि ऐसे सम्मान व्यक्ति को समाज के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आयोजकों, उपस्थित अतिथियों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास आगे भी शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: भयंकर गर्मी में रामबाण हैं ये 5 देसी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे AC जैसी ठंडक






