Collagen Boosting Tips: दिनभर की थकान, धूल-प्रदूषण और बढ़ती उम्र का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। समय के साथ चेहरे पर फाइन लाइन्स, झुर्रियां और त्वचा का ढीलापन (Skin laxity) नजर आने लगता है, लेकिन आप अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलकर इसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको समय रहते त्वचा की सही देखभाल शुरू कर देनी है, तो आप लंबे समय तक अपनी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और जवां बनाए रखा जा सकता है।
देखा जाए तो स्किन पर झुर्रियां (Wrinkles on the Skin) आने के बाद महंगे एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की बजाएं शुरुआत से ही त्वचा के कोलेजन (Collagen) को सुरक्षित रखने पर ध्यान दें। यही प्रोटीन त्वचा को मजबूती, लचीलापन और प्राकृतिक चमक देता है।
कोलेजन क्या होता है? (What is Collagen?)
कोलेजन हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है, जो त्वचा, हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूती देता है। त्वचा में मौजूद कोलेजन उसे टाइट, मुलायम और लचीला बनाए रखने में मदद करता है। कम उम्र में शरीर पर्याप्त मात्रा में कोलेजन बनाता है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ इसकी ग्रोथ धीरे-धीरे कम होने लगता है। यही वजह है कि समय के साथ त्वचा पर झुर्रियां और ढीलापन नजर आने लगता है।
कोलेजन को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें
धूप की हानिकारक यूवी किरणें, प्रदूषण, धूम्रपान, खराब खानपान और तनाव भी कोलेजन को तेजी से नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए विशेषज्ञ शुरुआत से ही ऐसी आदतें अपनाने की सलाह देते हैं, जो त्वचा के कोलेजन को सुरक्षित रखने में मदद करें।
रोज अपनाएं ये 5 आसान आदतें
1. सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए सनस्क्रीन सबसे जरूरी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में से एक है। सूरज की यूवी किरणें कोलेजन को नुकसान पहुंचाकर समय से पहले एजिंग की समस्या बढ़ा सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं। अगर लंबे समय तक धूप में रहना हो, तो हर कुछ घंटों में दोबारा सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है।
2. विटामिन C को रूटीन का हिस्सा बनाएं
विटामिन C (Vitamin C) एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह कोलेजन बनने की प्रक्रिया को भी सपोर्ट करता है। स्किनकेयर रूटीन में विटामिन C सीरम शामिल किया जा सकता है।
3. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पर्याप्त पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट (Hydrate Skin) रहती है और उसकी प्राकृतिक चमक बनी रहती है। पानी के साथ-साथ मौसमी फल, हरी सब्जियां और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन भी त्वचा को जरूरी पोषण देते हैं।
4. रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें
नींद के दौरान शरीर और त्वचा दोनों हल्दी होती है। अगर लगातार नींद पूरी नहीं होती, तो त्वचा की रिकवरी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसका असर चेहरे की चमक और त्वचा की कसावट पर भी पड़ता है। इसलिए हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है।
5. संतुलित और प्रोटीन युक्त डाइट लें
कोलेजन सिर्फ स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि सही खानपान से भी प्रभावित होता है। प्रोटीन, विटामिन C, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन शरीर को कोलेजन बनाने में मदद करता है। अपनी डाइट में दालें, अंडे, दूध, मेवे, फल और हरी सब्जियां जरूर शामिल करें। संतुलित आहार त्वचा को अंदर से मजबूत बनाता है और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकता है।
जानें बचाव के बेहतर उपाय
विशेषज्ञों का मानना है कि झुर्रियों को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, क्योंकि यह उम्र बढ़ने की प्राकृतिक प्रक्रिया है। लेकिन सही लाइफस्टाइल और नियमित स्किनकेयर अपनाकर इसके काफी हद तक कम किया जा सकता है। छोटी-छोटी अच्छी आदतें भविष्य में त्वचा को लंबे समय तक हेल्दी और जवां बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा लंबे समय तक चमकदार और स्वस्थ बनी रहे, तो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Expensive Beauty Products) पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय रोजमर्रा की इन आसान आदतों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित देखभाल, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और सनस्क्रीन का इस्तेमाल आपकी त्वचा के कोलेजन को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।
Note: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है। अगर आपकी त्वचा से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है या किसी स्किनकेयर प्रोडक्ट से एलर्जी होती है, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें दोषियों के नाम






