CJP Movie: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन पर बनेगी फिल्म, 20 करोड़ के बजट में तैयार होगी ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’

कॉकरोच जनता पार्टी' आंदोलन पर अब फिल्म बनने जा रही

CJP Movie: नीट पेपर लीक मामले से देशभर में चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आंदोलन ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है, जिसके चलते बच्चों से लेकर युवाओं तक इस पार्टी का नाम लिया जाता है। बच्चों के हक की बात को लेकर यह पार्टी आई और देखते ही देखते पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारत के अलग-अलग हिस्सों में छात्र आंदोलन किया, जो सफल भी रहा। ऐसे में अब एक और खबर सामने आ रही है कि जिन भी छात्रों ने आंदोलन में हिस्सा लिया था। पुलिस ने उनमें से कई छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उन्हें रिहा भी किया जा रहा है। इसी क्रम में भारत के इस छात्र आंदोलन को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि इस आंदोलन पर बनी फिल्म का नाम ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ (The Accidental Cockroach Party) तय किया गया है। ऐसे में आइए इससे जुड़ी हर एक अपडेट यहां विस्तार से जानते हैं>

CJP फिल्म का टाइटल रजिस्टर हुआ

मिली जानकारी के अनुसार, CJP के ऊपर बनने वाली फिल्म का आधिकारिक टाइटल रजिस्टर कराया जा चुका है। बताया जा रहा है कि यह आंदोलन वाली फिल्म करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनाई जाएगी और इसे साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी।

भारत के छात्रों आंदोलन की कहानी बड़े पर्दे पर

NEET पेपर लीक विवाद के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (‘Cockroach Janata Party’) की ओर से किया गया विरोध-प्रदर्शन इतिहास में दर्ज किया जाएगा। क्योंकि ऐसा कुछ भारत में पहली बार हुआ है और इसी कारण इसी आंदोलन की कहानी को फिल्म के रूप में दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिल्म में आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं के साथ-साथ पर्दे के पीछे की तैयारियों और उससे जुड़े कई पहलुओं को भी दिखाया जाएगा।

गोविंद देव ‘ब्रह्म’ कर रहे हैं प्रोजेक्ट की अगुवाई

इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर लंबे समय से काम किया जा रहा है। जयपुर के रहने वाले गोविंद देव ‘ब्रह्म’ इस प्रोजेक्ट की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने इस विषय पर विस्तृत रिसर्च के बाद कहानी तैयार की है। फिलहाल स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है और फिल्म की शूटिंग के लिए अलग-अलग लोकेशन का चयन किया जा रहा है।

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP)
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP)

क्या दिखाएगी फिल्म?

खबरों के अनुसार, फिल्म सिर्फ विरोध-प्रदर्शन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें आंदोलन की पूरी पृष्ठभूमि, उसकी रणनीति, घटनाक्रम और उससे जुड़े कई ऐसे पहलुओं को दिखाने को मिलेंगे, जिन पर अब तक सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं हुई है। फिल्म को राजनीतिक घटनाओं और सामाजिक मुद्दों पर आधारित ड्रामा भी देखने को मिलेगा।

20 करोड़ से ज्यादा का बजट

जानकारी के मुताबिक, ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ (The Accidental Cockroach Party) किसी डॉक्यूमेंट्री की तरह नहीं बल्कि बड़े स्तर पर बनने वाली फीचर फिल्म होगी। इसके निर्माण पर 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च इस फिल्म पर किए जाएंगे। फिल्म का निर्माण आधुनिक तकनीक और बड़े पैमाने पर होगा, ताकि इसे देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर अधिक से अधिक लोगों को इस आंदोलन की सही जानकारी के बारे में बताया जा सके।

स्टार कास्ट और निर्देशक पर चर्चा

फिल्म की स्टार कास्ट, निर्देशक और अन्य प्रमुख कलाकारों के चयन को लेकर अभी किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि मुंबई में कई फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के साथ बातचीत अंतिम चरण पर है।

2027 में रिलीज होगी फिल्म

छात्र आंदोलन से जुड़ी यह फिल्म अलगे साल तक रिलीज की जाएगी। खबरों के अनुसार, अगर फिल्म की सभी तैयारियां तय समय पर पूरी होती हैं, तो ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ को साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आने वाले महीनों में इसकी कास्ट, शूटिंग शेड्यूल और आधिकारिक पोस्टर भी सामने आ सकता है।

ये भी पढ़ें:  अगले 24 घंटे दिल्ली-NCR समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का बड़ा अपडेट

Recent Posts