IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार,अगले 24 घंटे से लेकर 31 अगस्त के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
आइए IMD से जुड़ी लेटेस्ट अपड़ेट के बारे में यहां विस्तार से जानते हैं ।
दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तराखंड में 26 से 31 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 से 27 अगस्त के बीच बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड में 26 अगस्त और फिर 30-31 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 26 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान तथा मुजफ्फराबाद में आज से 31 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।
मध्य भारत में भी बारिश का दौर
मध्य भारत में पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26 अगस्त तक कई जगह बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 से 29 अगस्त और विदर्भ में 26 से 28 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में 26 से 31 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 से 29 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है।
पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 26 से 31 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बिहार में 26 अगस्त को कई जगह बारिश की संभावना है, जबकि ओडिशा में 26 अगस्त और फिर 28 से 31 अगस्त तक बारिश का दौर रह सकता है। झारखंड में 26 से 29 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है। बिहार में 26 से 27 अगस्त और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 26 से 28 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।
ओडिशा में 28 से 30 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर बहुत झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में आज से लेकर 31 अगस्त को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 26 अगस्त तथा 28 से 31 अगस्त के बीच बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26 से 31 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
ये भी पढ़ें: स्वाइन फ्लू को लेकर दिल्ली अलर्ट, सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, स्कूलों के लिए जारी एडवाइजरी






