Delhi CNG Price Hike: दिल्ली में CNG 3.89 रुपये महंगी, नई कीमत 86.98 रुपये प्रति किलो, जानें महंगाई की वजह

दिल्ली में महंगी हुई CNG

Delhi CNG Price Hike: इस त्योहारी सीजन में दिल्ली वालों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज से राजधानी में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसका सीधा असर कार और ऑटो चलाने वाले लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। अब से CNG 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के साथ लोगों को मिलेगी। यह नई कीमतें शनिवार, 29 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG अब 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई ह

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CNG के दाम बढ़ने का सबसे अधिक असर रोजाना कार, टैक्सी और ऑटो चलाने वाले लोगों पर पड़ेगा। इसके अलावा CNG की बढ़ी लागत का असर सार्वजनिक परिवहन के किराये या कैब सेवाओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में महंगी हुई CNG

बताा जा रहा है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है। कंपनी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतों में हाल के दिनों में काफी तेजी आई है। इसी वजह से गैस की खरीद लागत (Gas Procurement Cost) बढ़ी है। नई दर लागू होने के बाद दिल्ली में एक किलो CNG के लिए लोगों को अब 86.98 रुपये देने होंगे।

सीएनजी की कीमत (CNG price) में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब पेट्रोल और डीजल की तुलना में CNG को अब भी किफायती ईंधन (Fuel-Efficient) माना जाता है। हालांकि, कीमत बढ़ने से रोजाना CNG से वाहन चलाने वाले लोगों का मासिक खर्च बढ़ सकता है।

CNG के दाम बढ़ने की क्या है वजह?

IGL ने CNG की कीमत बढ़ाने के पीछे अंतरराष्ट्रीय LNG की बढ़ती कीमतों का एक कारण बताया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक जुलाई के बाद से इंटरनेशनल LNG मार्केट में काफी तेजी देखने को मिली है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े हालात के कारण भी देश के कई हिस्सों में गैस की सप्लाई (Gas supply) को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के प्रमुख ऊर्जा मार्गों में शामिल है। इस जगहां से होने वाली गैस और अन्य ऊर्जा उत्पादों की आवाजाही पर भी पिछले काफी समय से असर देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों पर दबाव बढ़ा है। वहीं, IGL ने बताया है कि CNG सेक्टर को मिलने वाली गैस का एक बड़ा हिस्सा इम्पोर्टेड स्पॉट LNG से जुड़ा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी का असर घरेलू CNG की लागत पर भी पड़ता है। इसके अलावा दिल्ली में CNG की मांग लगातार बढ़ रही है। बढ़ती मांग और महंगी गैस के कारण कंपनी की इनपुट कॉस्ट बढ़ी है।

LNG की कीमतों में भी हुआ इजाफा

IGL के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय गैस बाजार में कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। यूरोप की TTF गैस कीमत फरवरी के अंत में करीब 11.36 डॉलर प्रति MMBTU थी, जो 27 अगस्त तक बढ़कर 23.35 डॉलर प्रति MMBTU हो गई। यानी इसमें करीब 105 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह से एशिया के JKM LNG बेंचमार्क की कीमत करीब 10.99 डॉलर प्रति MMBTU से बढ़कर 23.41 डॉलर प्रति MMBTU हो गई है। इसमें करीब 113 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस तेजी का असर गैस की लागत पर सीधे तौर पर देखने को मिला है।

IGL ने बढ़ोतरी को बताया ‘कैलिब्रेटेड’

IGL ने CNG की कीमत में इस बढ़ोतरी को ‘कैलिब्रेटेड’ यानी सोच-समझकर किया गया बदलाव बताया गया है। इस संदर्भ में कंपनी का साफ तौर पर कहना है कि बढ़ी हुई CNG की लागत का कुछ हिस्सा वह खुद वहन कर रही है। साथ ही, ग्राहकों को बिना रुकावट और भरोसेमंद गैस सप्लाई देने के लिए कीमतों में यह बदलाव जरूरी माना जा रहा है।

इसके अलावा, कंपनी ने यह भी कहा है कि सीएनजी कीमत बढ़ने के बाद भी दिल्ली में CNG दूसरे पारंपरिक ईंधनों की तुलना में किफायती बनी हुई है। IGL दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क (Gas Distribution Network) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में हजारों किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और 1,000 से ज्यादा CNG स्टेशन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में 2 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग की अपडेट

Recent Posts