IMD Weather Alert: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में 2 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग की अपडेट

मौसम विभाग की अपडेट

IMD Weather Alert: भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मानसून की स्थिति खराब बनी हुई है। दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त से 2 सितंबर के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

IMD की अपडेट के मुताबिक, आज से लेकर 2 सितंबर तक दिल्ली-यूपी, हरियाणा और अन्य कई राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 31 अगस्त और 1 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक और उत्तराखंड में 28 अगस्त से 2 सितंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 अगस्त को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 सितंबर को कई इलाकों में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 28 अगस्त से 2 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR के मौसम का हाल 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-NCR के अलग-अलग हिस्सों में भारी होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने दिल्लावासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अनुमान है कि दिल्ली में बारिश का दौर सिंतबर के पहले सप्ताह तक बना रह सकता है।

मध्य भारत में भी जमकर बरसेंगे बादल

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश के हिस्सों में अगले 24 घंटे से लेकर 1-2 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ में 28 अगस्त से 2 सितंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 28 से 31 अगस्त तक गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत में भी मानसून सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 28 अगस्त से 2 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

बिहार में 28 और 29 अगस्त को व्यापक बारिश की संभावना है। वहीं, 28 अगस्त और 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। बिहार में 28 अगस्त से 2 सितंबर तक तेज हवाओं, गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

झारखंड में 28 से 31 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। 28 अगस्त को झारखंड में बिजली गिरने की गतिविधि अधिक रहने की आशंका है। ओडिशा में 28 से 31 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 1-2 सितंबर को भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 28-28 अगस्त को तेज आंधी की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंकों के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच भी गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  रक्षाबंधन के दिन इस शुभ मुहूर्त पर बांधे राखी, जानें समय और विधि

Recent Posts