Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर बनाएं स्वादिष्ट धनिया पंजीरी भोग, जानें आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर बनाएं पंजीरी भोग

Janmashtami 2026: सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव (Krishna Janmashtami) के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह का आयोजन किया जाता है। हिंदू भक्तों के द्वारा जन्माष्टमी के शुभ दिन पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने के साथ उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं। दरअसल, जन्माष्टमी का प्रसाद (Janmashtami Prasad) बहुत ही विशेष होता है। क्योंकि इसमें माखन-मिश्री, पंचामृत और धनिया पंजीरी का खास महत्व होता है। खासतौर पर धनिया पंजीरी को जन्माष्टमी के भोग का पारंपरिक (Traditional Prasad) हिस्सा होता है। इसका स्वाद हल्का मीठा, खुशबूदार और कुरकुरा होता है।

वहीं, अगर आप चाहे तो इस जन्माष्टमी पर बाजार से पंजीरी खरीदने के बजाय खुद अपने ही घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट प्रसाद बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना है। यहां जानें जन्माष्टमी का खाना बनाने की पूरी विधि (Janmashtami Food Recipe Tips) और अन्य जरूरी जानकारी।

धनिया पंजीरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

धनिया पंजीरी (Coriander Panjiri) बनाने के लिए आपको एक कप धनिया पाउडर, आधा कप मखाने, आधा कप बादाम, आधा कप काजू, आधा कप सूखा नारियल, एक कप पिसी हुई चीनी या बूरा, आधा कप घी और आधा चम्मच इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी। इसलिए आप इसे पहले से ही खरीद लें। इसके अलावा, आप चाहें तो इसमें किशमिश और चिरौंजी जैसे दूसरे मेवे क भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि जन्माष्टमी का भोग (Janmashtami Bhog) और भी स्वादिष्ट बन सके।

धनिया पंजीरी बनाने का आसान तरीका (Dhaniya Panjiri Recipe Tips)

  • सबसे पहले एक कड़ाही को गैस पर गर्म करें और उसमें थोड़ा सा घी डालें।
  • अब इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें।
  • मखानों को तब तक भूनें, जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं।
  • इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
  • अब इसी कड़ाही में काजू, बादाम, नारियल और चिरौंजी डालकर हल्का भून लें।
  • ध्यान रखें कि मेवों को ज्यादा तेज आंच पर न भूनें, वरना उनका स्वाद खराब हो सकता है।
  • जब मखाने ठंडे हो जाएं तो उन्हें हाथ या किसी बर्तन की मदद से हल्का दरदरा कूट लें।
  • मेवों को भी अपनी पसंद के अनुसार छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद कड़ाही में बचा हुआ घी डालें।
  • फिर उसमें धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। क्योंकि धनिया पाउडर को सही तरीके से भूनना स्वादिष्ट पंजीरी बनाने का सबसे जरूरी होता है।
  • जब धनिया पाउडर से अच्छी खुशबू आने लगे और उसका रंग थोड़ा बदल जाए, तब गैस बंद कर दें।
  • धनिया पाउडर को ज्यादा देर या तेज आंच पर न भूनें, क्योंकि ऐसा करने से यह जल सकता है और पंजीरी का स्वाद कड़वा हो जाएगा।

पंजीरी में ड्राई फ्रूट मिलाएं

अब भुने हुए धनिया पाउडर (Coriander Powder) को कुछ देर ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें आपको कुटे हुए मखाने, भुने हुए मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाना है। फिर आपको इसमें सबसे आखिर में पिसी हुई चीनी या बूरा डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।

ध्यान रखें कि चीनी हमेशा मिश्रण के थोड़ा ठंडा होने के बाद ही डालें। अगर बहुत गर्म होने पर चीनी डालते हैं, तो वह पिघल जाएगी और पंजीरी का टेक्सचर बदल सकता है। इस तरह से कुछ ही मिनटों में आपकी स्वादिष्ट और पारंपरिक धनिया पंजीरी घर पर बनकर तैयार हो जाएगी। इस शुद्ध और घर के बने पंजीरी प्रसाद को जन्माष्टमी की पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाएं और इसके बाद परिवार के सदस्यों को प्रसाद के रूप में परोसें। घर पर बनी ताजी धनिया पंजीरी न केवल स्वादिष्ट लगेगी, बल्कि यह जन्माष्टमी के प्रसाद (Janmashtami Prasad) का स्वाद भी बढ़ा देगी।

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में भाग ले चुके जितेंद्र मिश्रा बनें राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ, 3 नए ट्रस्टी की भी हुई नियुक्त

Recent Posts