Amazon Great Indian Festival Sale 2026: अमेजन की बड़ी सेल 8 अक्टूबर से होगी शुरू, SBI कार्ड पर 10% डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival Sale 2026

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। इस बार दिवाली से पहले ही अमेजन इंडिया की सबसे बड़ी सेल लगने वाली है। यह बड़ी फेस्टिव शॉपिंग सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। दरअसल, इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी, ग्रॉसरी समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर और डिस्काउंट देखने को मिलेंगे। कंपनी ने ग्राहकों के लिए बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे भी पेश किए हैं।

बता दें कि Amazon की Great Indian Festival Sale को भारत के सबसे बड़े फेस्टिव शॉपिंग इवेंट्स में से एक है, जिसमें अलग-अलग ब्रांड्स और सेलर्स अपने प्रोडक्ट्स पर विशेष कीमत और ऑफर देंगे। इस साल भी सेल में कई बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील मिलने की संभावना है।

SBI कार्ड से खरीदारी पर 10% तक डिस्काउंट

Great Indian Festival Sale 2026 में SBI के एलिजिबल कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए यह बेहतरीन मौका है। कंपनी के मुताबिक, SBI क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर सभी प्रोडक्ट्स पर लागू नहीं होगा। डिस्काउंट की राशि प्रोडक्ट, ट्रांजैक्शन और लागू नियम एवं शर्तों पर निर्भर करेगी।

एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा

सेल में महंगे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक्सचेंज ऑफर भी रहेंगे। स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और होम अप्लायंसेज जैसे प्रोडक्ट्स पर पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके कीमत कम में अपना सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे ग्राहक बड़ी खरीदारी की पूरी रकम एक साथ देने के बजाय EMI के जरिए भुगतान कर सकेंगे।

Prime Members को मिल सकते हैं अतिरिक्त फायदे

Amazon Prime Members के लिए भी Great Indian Festival Sale में अलग फायदे मिलने की संभावना है। प्रमोशनल ऑफर्स के अनुसार, कुछ एलिजिबल डील्स पर Prime ग्राहकों को 10% तक अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। Prime Members को Amazon की बड़ी सेल में कई बार कुछ डील्स का अर्ली एक्सेस भी मिलता है। इसके साथ तेज डिलीवरी और चुनिंदा एक्सक्लूसिव ऑफर्स जैसे फायदे भी Prime सदस्यता का हिस्सा होते हैं।

सेल में नए प्रोडक्ट्स भी हो सकते हैं लॉन्च

Great Indian Festival Sale 2026 में सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग भी देखने को मिलेंगे। कई बड़े ब्रांड इस फेस्टिव सीजन के दौरान अपने नए स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे प्रोडक्ट्स बाजार में आ सकते हैं। Amazon ने Play & Win Rewards कैंपेन को भी प्रमोट किया है। इसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन और दूसरे इनाम जीतने का मौका मिल सकता है। इसके लिए पात्रता और रिवॉर्ड से जुड़ी विस्तृत जानकारी Amazon की ओर से अलग से दी जाएगी।

AI टूल्स से आसान होगी शॉपिंग

यह भी बताया जा रहा है कि इस बार Amazon अपने AI आधारित शॉपिंग टूल्स पर भी जोर दे रहा है। इनमें Rufus शामिल है, जो ग्राहकों को प्रोडक्ट खोजने और अलग-अलग विकल्पों की तुलना करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा Amazon Lens AI और AI-generated review summaries जैसे फीचर्स भी ग्राहकों के लिए उपयोगी होंगे।

छोटे कारोबारियों के प्रोडक्ट भी होंगे शामिल

Great Indian Festival Sale में बड़े ब्रांड्स के साथ छोटे कारोबारियों और स्थानीय विक्रेताओं के प्रोडक्ट्स भी शामिल होंगे। Amazon के Launchpad, Local Shops, Karigar और Saheli जैसे कार्यक्रमों से जुड़े प्रोडक्ट्स भी सेल का हिस्सा बनेंगे।

ये भी पढ़ें: बिहार में शर्मनाक कांड, नाबालिग छात्रा से सरेआम बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 वहशी गिरफ्तार

Recent Posts