Jamui Viral Video: बिहार में शर्मनाक कांड, नाबालिग छात्रा से सरेआम बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 वहशी गिरफ्तार

Jamui Viral Video: बिहार में शर्मनाक कांड

Jamui Viral Video: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों ने सबको हैरान कर दिया है। इस मामले की जांच में बिहार पुलिस जुटी हुई है। दरअसल, वीडियों में साफ तौर पर पता चल रहा है कि कुछ युवक नाबागिक लड़की को गलत तरह से उसके प्राइवेट पार्ट को टच करते हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवकों का समूह है, जो छात्रा को सड़क पर पहले तो रोकते हैं और फिर छात्रा के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किए जाने और उसे सड़क पर घसीटे जाने के दृश्य भी दिखाई दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

10वीं कक्षा की छात्रा से सरेआम छेड़छाड़

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 19 सितंबर की शाम जमुई के नगर थाना क्षेत्र में हुई बताई जा रही है। वीडियों में जो नाबालिक लड़की है, वह 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। उसके साथ मौजूद 10वीं कक्षा का एक नाबालिग छात्र कोचिंग के बाद स्कूटर से मरवा पहाड़ की ओर गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें कथित तौर पर रोक लिया, जिसके बाद युवकों ने छात्रा को घेरकर उससे उसका नाम और घर के बारे में सवाल-जवाब किया। इसी दौरान छात्र के साथ मौजूद लड़के को कथित तौर पर अलग कर दिया जाता है और छात्रा युवकों के बीच अकेली घिरी जाती है और फिर वे सभी युवक अपनी नंगई हरकत पर उतर आते हैं। इस दौरान मुंह ढंका एक युवक ने नाबालिक लड़की को गलत तरीके से अपने हाथों से उठा लिया और वहशी तरीके से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

वीडियो में छात्रा को सड़क पर खींचे जाने का दृश्य भी दिखाई देता है। घटना के दौरान, जो लड़का लड़की के साथ आया था, वह बीच-बचाव करने और छात्रा को वहां से निकालने की कोशिश करते नजर आता है, लेकिन कुछ युवक दोबारा वहां पहुंच जाते हैं और कथित बदसलूकी करना बंद नहीं करते हैं।

20 मिनट तक चली हैवानियत

बताया जा रहा है कि बिहार की यह हैवानियत करीब 20 मिनट तक चली है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए दो वीडियो की अवधि करीब 1 मिनट 2 सेकंड और 35 सेकंड तक है। दूसरे वीडियो में भी छात्रा को रास्ते में रोकते हुए देखाई देते है। इसके बाद कुछ युवक उसे वहां से जाने देते हुए भी दिखाई देते हैं।

नाबालिग छात्रा से सरेआम बदसलूकी का वीडियो वायरल
                                                             नाबालिग छात्रा से सरेआम बदसलूकी 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

बताया गया है कि इस घटना के तुरंत बाद छात्र-छात्रा या उनके परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई। लेकिन बाद में घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने शुरु हो गए, जिसके बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और दोनों नाबालिगों की पहचान कर उनसे संपर्क किया।

जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया है कि इस नंगई हरकत वाले वायरल वीडियो और नाबालिग लड़के-लड़की से कथित बदसलूकी के संबंध में नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना 19 सितंबर की है और पुलिस को इसकी जानकारी घटना के तुरंत बाद नहीं मिली।

3 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, FIR में फिलहाल किसी आरोपी का नाम दर्ज नहीं किया गया है। वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो कहां और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किए गए थे।

जांच टीम घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे स्थान की भी पुष्टि के दौरान अभी तीन की गिरफ्तारी कर ली गई है। वहीं, एसपी ने इस मामले को गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: Italy Burqa Ban: मेलोनी सरकार का बड़ा ऐलान, इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानें वजह

Recent Posts