Bank Strike 2026: देशभर में 28-30 सितंबर तक हड़ताल, रविवार को भी खुलेंगे बैंक निपटा लें ये जरूरी काम

Bank Strike 2026: रविवार को भी खुलेंगे सरकारी बैंक

Bank Strike 2026:  अगर आप हाल-फिलहाल में बैंक से जुड़ा कोई भी काम करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, देशभर में इस महीने कुछ दिनों तक बैंक की हड़ताल रहेगी। इसी सिलसिले में एक अपडेट भी जारी की गई है, ताकि जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़ा। बताया जा रहा है कि भारत में Bank Strike 2026 को देखते हुए 27 सितंबर 2026, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं को खेलो जाएगा। ताकि ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंक बंद (Bank Closed) रहने से होने वाली परेशानी का सामना न करना पड़े।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल (Nationwide Bank Strike) करने का फैसला किया है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है।

रविवार को क्यों खुलेंगे बैंक?

लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित बैंक हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं (Banking Services) पर असर पड़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर यानी रविवार को सरकारी बैंकों (Public Sector Banks) को खोलने का फैसला किया है। इस फैसले से लोगों को हड़ताल शुरू होने से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का मौका मिलेगा। खासतौर पर चेक जमा करने, कैश से जुड़े काम और शाखा में होने वाले अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्राहकों को राहत मिलेगी।

कौन-कौन से बैंक खुलेंगे?

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यानी Public Sector Banks खुले रहेंगे। इनमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य सरकारी बैंकों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) को भी रविवार को काम करने के निर्देश दिए गए हैं। बैंक शाखाओं के साथ संबंधित कार्यालय और करेंसी चेस्ट जैसी बैंकिंग व्यवस्थाएं भी सामान्य कामकाज के लिए सक्रिय रहेंगी।

ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

27 सितंबर को बैंक खुलने से ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी काम पूरा करने का अतिरिक्त मौका मिलेगा। अगर आपको बैंक शाखा में जाकर कोई काम कराना है, तो रविवार को ही उसे पूरा करने की कोशिश कर लें।

ऐसे में ग्राहक कैश जमा या निकासी, चेक से जुड़े काम, पासबुक अपडेट और अन्य शाखा संबंधी सेवाओं के लिए अपने बैंक से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, किसी खास शाखा की सेवा (Branch Service) और समय में स्थानीय स्तर पर बदलाव हो सकता है, इसलिए जाने से पहले बैंक से जानकारी लेना सही रहेगा।

28 से 30 सितंबर तक रहेगी बैंक हड़ताल

UFBU की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, इस महीने के आखिरी दिनों यानी 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय बैंक हड़ताल (Bank Strike) का आह्वान किया गया है। हड़ताल के कारण सरकारी बैंकों की शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेगी।

वहीं, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं आमतौर पर अलग चैनलों के जरिए चलती हैं, लेकिन हड़ताल के दौरान किसी सेवा में तकनीकी या परिचालन संबंधी परेशानी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

बैंक जाने वालों के लिए जरूरी सलाह

  • अगर आपको बैंक शाखा में कोई जरूरी काम है, तो 27 सितंबर को ही निपटा लेना चाहिए।
  • जिन लोगों को कैश की जरूरत है या चेक से संबंधित काम करना है, वह आखिरी समय तक इंतजार न करें।
  • बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता शाखा और बैंक के निर्देशों पर निर्भर कर सकती है।

ये भी पढ़ें:  सिरदर्द में न करें ये 4 गलतियां, बढ़ सकती है परेशानी, जानें टिप्स

Recent Posts