Headache Tips: सिरदर्द में न करें ये 4 गलतियां, बढ़ सकती है परेशानी, जानें टिप्स

सिरदर्द में ये 4 गलती न करें!

Headache Tips: आज को भागदौड़ समय में सिरदर्द एक आम समस्या बन गई है, जो हर दूसरे व्यक्ति को देखने को मिल जाती है। सिर में दर्द कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है। खासतौर पर नींद की कमी, तनाव, शरीर में पानी की कमी, लंबे समय तक स्क्रीन देखने या समय पर खाना न खाने से भी सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसे में कई लोग तुरंत दवा लेने लगते हैं, लेकिन कुछ ऐसी गलतियां भी हैं जिन्हें सिरदर्द के समय नहीं करना चाहिए।

अगर आपको अक्सर सिरदर्द की दिक्कत (Headache problem) होती है, तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए यहीं विस्तार से जानते हैं सिरदर्द होने पर किन 4 कामों से आपको बचना चाहिए।

सिरदर्द है तो इन 4 चीजों से रहें दूर

1. खाना न छोड़े

सिरदर्द होने पर खाना छोड़ना सही नहीं होता है। देखा गया है कि लंबे समय तक कुछ न खाने से कमजोरी महसूस हो सकती है और इससे कुछ लोगों में सिरदर्द अधिक बढ़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि समय पर हल्का और पौष्टिक खाना खाएं। बहुत ज्यादा देर तक खाली पेट न रहे।

2. जरूरत से ज्यादा न सोएं

सिरदर्द होने पर आराम करना जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सोना सही नहीं है। क्योंकि ज्यादा सोना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। अपनी सामान्य नींद की दिनचर्या बनाए। अगर सिरदर्द के साथ लगातार थकान या नींद की समस्या बनी हुई है तो इसके कारण को समझने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

3. लंबे समय तक स्क्रीन न देखें

मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी की स्क्रीन (TV Screen) को लगातार देखते रहने से आंखों पर तनाव पड़ता है, जिससे सिरदर्द भी होता है। इसलिए सिरदर्द होने पर स्क्रीन टाइम कम करें और बीच-बीच में आंखों को आराम दें। तेज रोशनी से परेशानी हो रही हो तो रोशनी को कम करना भी मददगार हो सकता है।

4. शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहें

सिरदर्द के दौरान शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। शराब शरीर में पानी की कमी को बढ़ा सकती है, जिससे कुछ लोगों में सिरदर्द की परेशानी पहले से भी अधिक बढ़ जाएगी। सिरदर्द होने पर शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूरी बनाना ही सही है।

सिरदर्द में पिएं पर्याप्त पानी

शरीर में पानी की कमी भी सिरदर्द का एक कारण होती है। इसलिए सिरदर्द होने पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। अगर आप गर्मी वाले स्थान पर अधिक रहते हैं, तो आपको पानी पीते रहना चाहिए। क्योंकि  ज्यादा पसीना आने से दिनभर पानी कमी हो जाती है, ऐसे में आपको अपने शरीर के हाइड्रेशन का खास ध्यान रखना है।

सिरदर्द में आराम करना भी जरूरी

सिरदर्द के दौरान शरीर को पर्याप्त आराम देना जरूरी है। अक्सर तनाव और थकान कई लोगों में सिरदर्द को बढ़ा सकते हैं। इसलिए शांत जगह पर कुछ समय आराम करें और खुद को रिलैक्स अगर तेज रोशनी या शोर से सिरदर्द बढ़ रहा है तो कुछ समय के लिए इनसे दूरी बनाएं।

कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

अगर आपका सिरदर्द लगातार बना हुआ है, बार-बार हो रहा है या समय के साथ बढ़ता जा रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। खासकर अगर आपको हर दूसरे या तीसरे दिन सिरदर्द की शिकायत रहती है, तो इसे नजरअंदाज बल्कि नहीं करना चाहिए।

वहीं, अगर सिरदर्द के साथ तेज बुखार, देखने में परेशानी, उल्टी, कमजोरी, बोलने में दिक्कत या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर एशियन गेम्स में दूसरी बार जीता गोल्ड

Recent Posts