PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: अगर आप हर महीने आने वाले भारी बिजली बिल से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, केंद्र सरकार के द्वारा ऐसी कई तरह की स्कीम चलाई जा रही है, जिससे आप फ्री बिजली की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इन्हीं स्कीम में से एक ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ है, जिसके तहत आप अपने बिजली के बिल को कम या फिर शुन्य कर सकते हैं।
बता दें कि मोदी सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत आप लोग आपके घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं, जो आपके लिए बिजली का खर्च कम करने का सबसे अच्छा विकल्प है।
300 यूनिट बिजली हर लाभार्थी को फ्री
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana) के तहत घरों की छत पर रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए सब्सिडी की भी सुविधा मिलती है। इस सरकारी योजना का लक्ष्य देशभर में 1 करोड़ घरों तक रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) पहुंचाना है।
पीएम मोदी की इस योजना के तहत 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम 78,000 रुपये तक की केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जाती है। हालांकि, 300 यूनिट बिजली हर लाभार्थी को अलग से सीधे मुफ्त नहीं दी जाती है, लेकिन सोलर सिस्टम (Solar System) से बिजली उत्पादन और खपत के आधार पर बिजली बिल काफी कम या कुछ मामलों में शून्य हो सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त 2026 तक करीब 50.06 लाख घरों में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन हो चुके थे और करीब 19 लाख घरों ने कुछ महीनों में जीरो बिजली बिल (Zero Electricity Bill) की सूचना मिली है।
2024 में शुरू हुई थी योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 13 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को शुरू किया था। केंद्र सरकार ने इसके लिए 75,021 करोड़ रुपये का कुल वित्तीय प्रावधान किया है। योजना के तहत 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना की अवधि मार्च 2027 तक निर्धारित है।
मोदी सरकार के अनुसार, जुलाई 2026 तक योजना के तहत 14.65 GW से अधिक रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) क्षमता जोड़ी जा चुकी थी। अगस्त 2026 में यह आंकड़ा 14.8 GW तक पहुंच गया।
3 KW सोलर पर मिलती है ₹78 हजार तक केंद्रीय सब्सिडी
पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) में केंद्रीय सब्सिडी सोलर सिस्टम (Solar System Subsidized) की क्षमता के अनुसार तय होती है।
- 1 KW Solar Panel: केंद्र सरकार की ओर से 30,000 रुपये तक की सब्सिडी।
- 2 KW Solar Panel: केंद्र सरकार से 60,000 रुपये तक की सहायता।
- 3 KW या उससे अधिक: केंद्र सरकार की अधिकतम सब्सिडी 78,000 रुपये तक है। 3 KW से ज्यादा क्षमता पर केंद्रीय सब्सिडी में अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं होती है।
योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के घरों को अपनी बिजली खुद पैदा करने में मदद करना है। ऐसे में सोलर से बनी बिजली का इस्तेमाल घर में किया जा सकता है। इसके तहत मोदी सरकार का संकल्प स्वदेशी मिशन भी इस योजना से जुड़ा है।
बिहार के लोगों को अतिरिक्त सब्सिडी
सरकार की सोलर सब्सिडी योजना का लाभ (Solar Subsidy Scheme Benefits) लेने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र की सहायता के अलावा अतिरिक्त आर्थिक मदद का प्रावधान किया गया है। सितंबर 2026 की जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार 1 KW पर 10,000 रुपये और 2 KW तथा 3 KW पर अधिकतम 20,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता दे रही है। इस हिसाब से बिहार में कुल सरकारी सहायता कुछ इस प्रकार से हैं:
- 1 KW: 30,000 + 10,000 = 40,000 रुपये
- 2 KW: 60,000 + 20,000 = 80,000 रुपये
- 3 KW या अधिक: 78,000 + 20,000 = 98,000 रुपये तक
मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार (Government of Bihar) की अतिरिक्त सहायता को कैबिनेट मंजूरी के बाद लागू कर दिया गया है और यह सहायता अधिकतम 20,000 रुपये तक बढ़ा दी गई है।
PM Surya Ghar Yojana के लिए ऐसे करें आवेदन
- सोलर सब्सिडी योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले आपको PM Surya Ghar के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- वहां ‘Apply for Rooftop Solar’ विकल्प चुनें।
- इसके बाद अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) चुनकर उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) के लिए आवेदन करें।
- पात्रता और व्यवहार्यता की प्रक्रिया पूरी होने के बाद DISCOM से जुड़े पंजीकृत वेंडर के जरिए सोलर सिस्टम लगवाया जा सकता है।
- फिर आपको इंस्टॉलेशन के बाद नेट मीटर के लिए आवेदन करना होता है।
- DISCOM की जांच और कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब्सिडी के लिए बैंक खाते की जानकारी देनी जरूरी है।
- इस तरह से पात्रता और सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने पर केंद्रीय सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
ये भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से टिकट के साथ ओरिजिनल ID रखना होगा जरूरी, वरना लगेगा जुर्माना और होगी कार्रवाई






