Indian Railways Alert: रेलवे ने त्योहारों के सीजन से पहले ही यात्रों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, भारतीय रेलवे टिकट चेकिंग को लेकर सख्त नियम को लागू करने जा रही है। इसके लिए विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अब से रेलवे स्टेशनों (Railway Stations) पर सिर्फ टिकट की जांच ही नहीं, बल्कि यात्रियों के पहचान पत्र और कंसेशन या विशेष कोटे के तहत यात्रा करने की पात्रता से जुड़े दस्तावेज भी जांचे जाएंगे।
बता दें कि यह नया नियम सेंट्रल रेलवे की ओर से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष टिकट तक रहेगा, इसके लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। ऐसे में आइए यहां विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।
इन यात्रों के लिए जरूरी नियम
रेलवे के मुताबिक, खास तौर पर कंसेशन, निर्धारित रिजर्वेशन कोटे, ई-पास और PTO के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे कि वह अपने जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट साथ रखें। रेलवे के नियमों में भी कंसेशन का लाभ लेने वाले यात्रियों के लिए यात्रा के दौरान मूल पहचान पत्र को रखना जरूरी होगा।
टिकट के साथ ID रखना होगा जरूरी
सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने कहा कि अगर एक टिकट पर एक से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं, तो टिकट में शामिल कम से कम एक यात्री के पास निर्धारित मूल पहचान पत्र होना चाहिए। अगर जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट (Original Document) उपलब्ध नहीं है, तो रेलवे के लागू नियमों के तहत यात्रियों को बिना वैध टिकट (Valid ticket) यात्रा करने वाला माना जा सकता है। ऐसे में यात्रियों को जुर्माने या उसके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है।
कंसेशन और रिजर्वेशन कोटे की होगी जांच
स्पेशल टिकट चेकिंग (Special Ticket Checking) यात्रा के दौरान रेलवे कर्मचारी कंसेशन और निर्धारित रिजर्वेशन कोटे से बुक किए गए टिकटों की भी जांच करेंगे। यात्रियों को यह साबित करना होगा कि वे संबंधित कंसेशन या कोटे के लिए पात्र हैं।
ई-पास या PTO के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी ओरिजिनल आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट (Original Identity Document) रखना जरूरी होगा। इसके अलावा यात्रा शुरू करने से पहले ई-पास या PTO को संबंधित अथॉरिटी से निर्धारित प्रक्रिया के तहत एक्सचेंज कराना भी जरूरी होगा।
अनरिजर्व्ड टिकट भी रडार पर
इंडियन रेलवे के इस अहम कदम के चलते केवल रिजर्वेशन टिकट (Reservation Ticket) ही नहीं, बल्कि अनरिजर्व्ड टिकटों की वैधता की भी जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर टिकट चेकिंग स्टाफ TTE ऐप की मदद से टिकट को वेरीफाई किया जा सकता है। रेलवे की इस पहल का मुख्य उद्देश्य टिकट और रिजर्वेशन से जुड़ी अनियमितताओं को रोकना, रेलवे के राजस्व की सुरक्षा करना और कंसेशन तथा पास के गलत इस्तेमाल पर लगाम लगाना है।
कौन-कौन सी ID रख सकते हैं?
रेलवे में यात्रा के दौरान निर्धारित फोटो पहचान पत्र के तौर पर आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज मान्य होंगे:
- आधार कार्ड
- वोटर फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट
- PAN कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- केंद्र या राज्य सरकार का फोटो ID
- मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज का फोटो स्टूडेंट ID
- फोटो वाली नेशनलाइज्ड बैंक पासबुक
- बैंक द्वारा जारी लैमिनेटेड फोटो वाला क्रेडिट कार्ड
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
अगर आप अगले महीने यानी अक्टूबर 2026 में ट्रेन से यात्रा करने का विचार बना रहे हैं, तो टिकट के साथ अपनी जरूरी पहचान और पात्रता से जुड़े दस्तावेज जरूर रखें। खासकर कंसेशन, विशेष कोटा, ई-पास या PTO के जरिए यात्रा करने वालों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट साथ रखना अनिवार्य है। अगले महीने की पहली तारिख यानी 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस विशेष अभियान के दौरान टिकट और दस्तावेजों की जांच सख्ती से की जाएगी।
ये भी पढ़ें: प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, WFH से लेकर निर्माण कार्यों पर रोक, जारी हुए दिशा-निर्देश






