IMD Rain Forecast: देश के कई राज्यों में 6 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Delhi Weather Today

IMD Rain Forecast: अक्टूबर का महीना शुरु हो गया है। देखा जाए तो पहली तारीख से ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से लेकर 6 अक्टूबर के बीच अलग-अलग राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

वहीं, भारत के कुछ राज्यों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर, मध्य भारत, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। ऐसे में आइए IMD की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, यहां जानें अपने शहर के मौसम की स्थिति कैसी रहने वाली है?

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर

मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में आज और 2 अक्टूबर और फिर 5-6 अक्टूबर के दौरान छिटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 5-6 अक्टूबर को छिटपुट से लेकर कहीं-कहीं बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम

वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान मध्य भारत के राज्यों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश आज से 3 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। विदर्भ में 5-6 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ में 2 से 6 अक्टूबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

पूर्वी भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी भारत में भी अगले एक सप्ताह तक मौसम सक्रिय बना रह सकता है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में आज से 6 अक्टूबर तक छिटपुट से लेकर कई जगहों पर बारिश हो सकती है। झारखंड में अगले 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच बिहार में बारिश की संभावना है।

बिहार में 4 से 6 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ओडिशा में 1 अक्टूबर के बीच भी ऐसे मौसम की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक छिटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 से 6 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना है।

30 सितंबर को इन राज्यों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 3-4 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। असम-मेघालय में 30 सितंबर और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी राज्यों में भी बारिश का असर

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश का अनुमान है। गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ में आज बारिश की संभावना है। इस दौरान कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, लक्षद्वीप, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है।

केरल और माहे में 1 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। इसके बाद 1 से 6 अक्टूबर तक यहां कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक में 1-2 अक्टूबर को कई जगहों पर बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 2 अक्टूबर तक गरज-चमक और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल और माहे में 1-2 अक्टूबर को भी गरज-चमक और तेज हवाएं चलेगी।

ये भी पढ़ें:  गेहूं समेत 6 फसलों की एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी मिली, यहां जानें मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

Recent Posts