Ghaziabad Ramleela Ground Blast: साहिबाबाद रामलीला मैदान में रावण के पुतले से जोरदार धमाका, 5 घायल, मची अफरा-तफरी

Ghaziabad Ramleela Ground Blast: साहिबाबाद रामलीला मैदान में रावण के पुतले से जोरदार धमाका

Ghaziabad Ramleela Ground Blast: भारत के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों दशहरे की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दशहरे की तैयारी की जा रही थी, इसी बीच सोमवार सुबह एक बड़े हादसे ने चारो-तरफ अफरा-तफरी का मौहाल पैदा कर दिया। दरअसल, साहिबाबाद के लाजपत नगर स्थित रामलीला मैदान में रावण के पुतले में पटाखे और आतिशबाजी का सामान भरे जाने के दौरान अचानक से भीषण विस्फोट हो गया। यह धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज आसपास के इलाके में करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भीषण हादसे में अबतक करीब 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। ऐसे में आइए इस घटना के बारे मे यहां विस्तार से जानते हैं।

रावण के पुतले में पटाखे भरते समय हुआ धमाका

मिली जानकारी के मुताबिक, रामलीला मैदान में दशहरे के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान रावण के पुतले में पटाखे भरे जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते भीषण विस्फोट हो गया। इस धमाके की चपेट में वहां मौजूद कई लोग घायल हो गए। हादसे में कुल 5 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल (Delhi’s GTB Hospital) रेफर किया गया है।

2 घायलों के नाम सामने आए

इस भीषण हादसे में घायल 2 लोगों के नाम सामने आई है। ऋषभ और हरेंद्र हैं। बाकी घायलों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस की ओर से घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि हादसे की पूरी स्थिति पूरी तरह से साफ हो सके।
मौत की खबरों पर प्रशासन ने क्या कहा?

इस हादसे के बाद कुछ स्थानीय रिपोर्टों और चर्चाओं में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर सामने आई है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की ओर से फिलहाल मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इस संबंध में स्थिति अभी पूरी तरह से साफ नहीं है। प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पटाखे बनाने का नहीं, भरने का हो रहा था काम

साहिबाबाद के एसीपी अमित कुमार सिंह के मुताबिक, घटना स्थल पर पटाखे बनाने का काम नहीं किया जा रहा था, बल्कि रामलीला मैदान में रावण के पुतले में पटाखे भरे जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लगने के बाद विस्फोट हुआ। जांच से यह भी सामने आया है कि बारूद और पटाखों की काफी मात्रा एक ही जगह रखी या भरी जा रही थी। इसी वजह से आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

धमाके से दो दीवारें गिरीं, दमकल ने बुझाई आग

यह पटाखा विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आकर भवन की दो दीवारें भी गिर गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम (Fire Service Team) मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फायर सर्विस के अनुसार, आग रामलीला मैदान के पास स्थित सामुदायिक केंद्र के हॉल में लगी थी। आग बुझाने के बाद इलाके को सुरक्षित किया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं, इस हादसे के बाद साहिबाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। अभी फिलाहल आसपास मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ जारी है। पुलिस घायलों के बयान भी दर्ज करेगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि धमाके से पहले वहां की स्थिति क्या थी और किस तरह की गतिविधि का काम चल रहा

ये भी पढ़ें: Pink Saheli Smart Card: महिलाओं के फ्री बस सफर का बदला नियम, अब नहीं मिलेगा पिंक टिकट, जानें कैसे मिलेगा स्मार्ट कार्ड

Recent Posts