Pink Saheli Smart Card: राजधानी में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने DTC की बसों में फ्री यात्रा को लेकर एक जरूरी अपडेट दिया है। बसों में मुफ्त सफर की सुविधा को लेकर 4 अक्टूबर 2026 से नया नियम लागू कर दिया गया है। अब महिलाओं को बस में फ्री यात्रा करने के लिए पुराने पिंक टिकट नहीं लेना होगा। क्योंकि सीएम रेखा गुप्ता ने पेपर वाले पिंक टिकट की व्यवस्था खत्म कर दिया है और इसकी जगह ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ (Pink Saheli Smart Card) लागू किया गया है। ऐसे में अब मुफ्त बस यात्रा का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए स्मार्ट कार्ड से इस सुविधा का पहले की तरह लाभ मिलता रहेगा।
बता दें कि दिल्ली का यह नियम सिर्फ डीटीसी की नॉन-एसी बसों पर ही नहीं, बल्कि एसी डीटीसी और क्लस्टर बसों पर भी लागू होगा। यानी दिल्ली में सरकारी बसों से मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को अब यात्रा के दौरान स्मार्ट कार्ड से यात्रा करनी होगी।
पहले पिंक टिकट से मिलता था फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को लंबे समय से सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा (Free Travel on Government Buses) की सुविधा मिल रही थी। इसके लिए बस में चढ़ने के बाद कंडक्टर से पिंक टिकट (Pink Ticket) लेना होता था। इस टिकट के लिए यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाता था। इस सुविधा का लाभ सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि NCR में भी महिलाएं को सुविधा मिलेगी। हालांकि, अब पिंक टिकट की व्यवस्था बंद होने के बाद नियम बदल गया है। अब मुफ्त सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड (Pink Saheli Smart Card) जरूरी होगा।
किन महिलाओं को मिलेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?
स्मार्ट कार्ड (Smart Card) हर महिला को नहीं मिलेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं। पात्रता पूरी करने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर (Transgender) यात्रियों को ही इस योजना के तहत मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
इन बातों का जरूर ध्यान रखें:
- आवेदक महिला या ट्रांसजेंडर का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।
- आवेदक के पास दिल्ली का आधार कार्ड (Aadhar Card) होना चाहिए।
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है।
- जो आवेदक इन शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें स्मार्ट कार्ड नहीं मिलेगा।
- ऐसे यात्रियों को डीटीसी या क्लस्टर बस (Cluster Bus) में यात्रा करने पर नियमित किराया देना होगा।
मेट्रो में भी चलेगा स्मार्ट कार्ड, लेकिन सफर फ्री नहीं
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को लेकर एक और अहम बात है। इस कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो और आरआरटीएस में भी किया जा सकता है। हालांकि, इन सेवाओं में कार्ड दिखाने मात्र से मुफ्त यात्रा नहीं मिलेगी। मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल डीटीसी और क्लस्टर बस सेवाओं तक सीमित रहेगी। मेट्रो और आरआरटीएस में यात्रा के लिए लागू किराया देना होगा।
पहला कार्ड मुफ्त, खोने पर देना होगा शुल्क
यह भी बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार की ओर से पहला पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड महिलाओं को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। अगर किसी महिला का कार्ड खो जाता है या उसे दोबारा कार्ड बनवाना पड़ता है, तो इसके लिए 59 रुपये का शुल्क देना होगा। स्मार्ट कार्ड की वैधता भी सीमित होगी। जारी होने की तारीख से यह कार्ड 5 साल तक वैध रहेगा।
कहां बनेंगे पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?
दिल्ली की महिलाओं को स्मार्ट कार्ड बनवाने में परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली में करीब 50 अधिकृत केंद्र बनाए गए हैं, जिसके तहत महिलाएं आसानी से अपना कार्ड पा सकती है।






