Aadhaar Card Update: अब 1 जुलाई से आधार में Email ID अपडेट करना होगा आसान, जानें क्या है नया नियम और प्रक्रिया

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी!

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आज देश के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। भारत में बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, मोबाइल सिम, पैन कार्ड और कई जरूरी सेवाओं के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके आधार में दर्ज जानकारी का सही और अपडेट नहीं है, तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट रखना बेहद जरूरी है, जिसमें सबसे जरूरी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी संपर्क जानकारी समय-समय पर अपडेट रहने चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट (Aadhaar Card Email ID Update) करने को लेकर एक नया नियम चर्चा में है। बताया जा रहा है कि 1 जुलाई 2026 से आधार धारकों को अपनी ईमेल आईडी अपडेट करने में बड़ी सुविधा मिलने वाली है। इससे लाखों लोगों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा, जो अभी तक आधार में ईमेल लिंक नहीं करा पाए हैं या पुरानी ईमेल आईडी को बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह जरूरी है।

आधार में Email ID क्यों है जरूरी?

अधिकांश लोग आधार कार्ड (Aadhar card) में केवल मोबाइल नंबर लिंक कराते हैं, लेकिन ईमेल आईडी (Email ID) भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। ईमेल लिंक होने पर आधार से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे आपके ईमेल पर प्राप्त हो सकती हैं। इसके अलावा ऑनलाइन सत्यापन और e-KYC जैसी सेवाओं में भी ईमेल मददगार साबित होती है।

अगर कभी आपका मोबाइल नंबर बंद हो जाए या बदल जाए, तो ईमेल आईडी बैकअप (Email ID Backup) संपर्क माध्यम के रूप में काम कर सकती है। इससे आधार से जुड़ी जानकारी सुरक्षित तरीके से आपके पास पहुंचती रहती है।

ऑनलाइन सेवाओं में मिलेगा फायदा

डिजिटल इंडिया (Digital India) के दौर में अधिकतर सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं। ऐसे में आधार के साथ ईमेल आईडी जुड़ी होने से कई काम आसान हो जाते हैं। डिजिलॉकर, सरकारी पोर्टल्स और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दस्तावेजों की पहुंच और सत्यापन प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हो जाती है।  ईमेल आईडी के जरिए आपको आधार से जुड़े अपडेट, नोटिफिकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी समय पर मिलती रहती है। इससे किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।

आधार अपडेट करते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप अपने Aadhaar में ईमेल आईडी अपडेट (Update Email ID in Aadhaar) कराना चाहते हैं, तो केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें। ध्यान रहे कि आपको किसी भी अनजान वेबसाइट या लिंक पर अपनी आधार संबंधी जानकारी साझा नहीं करनी है। आधार से जुड़े सभी कार्य UIDAI के अधिकृत प्लेटफॉर्म या आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) के माध्यम से ही करें। इसके अलावा अपनी सक्रिय और नियमित रूप से उपयोग होने वाली ईमेल आईडी ही आधार के साथ लिंक कराएं। इससे भविष्य में आने वाले महत्वपूर्ण संदेश और अपडेट आप आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

डिजिटल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम

आज के समय में साइबर सुरक्षा और डिजिटल पहचान की सुरक्षा (Security of Digital Identity) बेहद जरूरी हो गई है। आधार में सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज होने से आपकी डिजिटल पहचान अधिक सुरक्षित रहती है। किसी भी अपडेट, बदलाव या सत्यापन की जानकारी आपको तुरंत मिल जाती है।

ये भी पढ़ें:  17 करोड़ की शादी, 400 फीट गहरी खाई और मौत! केतन अग्रवाल केस ने सबको चौंकाया, अब हुआ बड़ा खुलासा

Recent Posts