Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: आज 10 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज ग्रहों की चाल के कारण कई राशियों के लिए अहम साबित होने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा गुरुवार को धनु राशि में रहेंगे और फिर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्य, मंगल और शनि मीन राशि में एक साथ होने से कई बड़े बदलावों के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है।
इसके अलावा, आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। सही निर्णय और धैर्य से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं आज के दिन 12 राशियों का राशिफल कैसा रहने वाला है?
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नए मौके मिलेंगे। हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन पैरों में हल्का दर्द हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों के लिए भाग्य साथ देगा। यात्रा के योग बन सकते हैं और पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। परिवार और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। इन लोगों का आज के दिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव से परेशानी हो सकती है। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। आज के दिन विवाद से बचें और शांत रहें। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। शादीशुदा जीवन में प्यार बढ़ेगा और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। नींद की कमी या आंखों में जलन हो सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों को काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। विरोधियों पर जीत मिलेगी। रिश्तों में गलतफहमी से बचें। आज आप सेहत को लेकर लापरवाही न करें और खान-पान का ध्यान रखें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज के दिन प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। इन जातकों की आज सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लिए दिन आरामदायक रहेगा। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको आज मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम करना जरूरी है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। छोटी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। नौकरी में सम्मान बढ़ सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। इन लोगों को आज गर्दन और कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए आर्थिक लाभ के योग हैं। निवेश से फायदा हो सकता है और परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। दांतों से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रिश्तों में प्यार बना रहेगा। इन लोगों की आज सेहत भी अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों के खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। रिश्तों में तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। आज आपको सिरदर्द या आंखों की परेशानी हो सकती है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आय बढ़ने के संकेत हैं और रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में नया रिश्ता शुरू हो सकता है। आज के दिन आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन जोड़ों का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, CEA के नए नियम लागू, बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसा बढ़ा






