Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोले बाबा की पूजा करने से भक्तिों को विशेष फल प्राप्त होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं की हर दिन की भविष्यवाणी पहले से ही तय होती है, जो हमारे ग्रह-नक्षत्र की चल के अनुसार होती है। दरअसल, 6 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिष के अनुसार खास रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आज के दिन सूर्य, मंगल और शनि एक साथ मीन राशि में स्थित हैं, जो जीवन में अचानक बदलाव और उतार-चढ़ाव का संकेत देते हैं। वहीं चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर भावनात्मक फैसलों को प्रभावित करने की पूरी-पूरी संभावना जताई जा रही है।
आज का राशिफल (Daily Horoscope Hindi) बताता है कि जहां कुछ राशियों के लिए दिन सफलता और खुशियां लेकर आएगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप सही निर्णय लेते हैं, तो धैर्य के साथ आप हर चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।
आज का राशिफल क्या कहता है?
मेष राशि (Aries)
आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। अचानक परेशानियां सामने आ सकती हैं, जिससे मन बेचैन रहेगा। पैसों के मामलों में सावधानी रखें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। काम में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी, जितना हो सके आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना है, स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना नुकसान दायक हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शादीशुदा जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मिठास आएगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके लिए आज पूरा दिन सकारात्मक रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए किसी विवाद में न पड़ें। खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। परिवार में छोटी बातों को बड़ा न बनने दें। स्वास्थ्य के लिहाज से खानपान का ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहेगा। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों को आज कई जरूरी काम करने पड़ सकते हैं। आपको परिवार पर ध्यान देना होगा। घर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। काम में मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन जल्द ही उसका अच्छा फल मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। दिन सामान्य रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नए अवसर मिल सकते हैं और आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आपका आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, इसलिए जितना हो सके काम पर ध्यान दें।
तुला राशि (Libra)
आज धन लाभ के अच्छे योग हैं। आप बचत करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में आपकी बातों का असर बढ़ेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन पैसों को लेकर किसी से बहस न करें। इन लोगों को आज के दिन जितना हो सके समझदारी से फैसले लेने चाहिए।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज दिन लाभदायक रह सकता है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। करियर में नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। आराम करना भी जरूरी है, नहीं तो थकान बढ़ सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। बेवजह खर्च करने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। काम का दबाव बढ़ेगा और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने रिश्तों में गलतफहमी से बचना चाहिए और अपनी बातचीत साफ रखें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा। अनुमान है कि इन लोगों के लिए आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं और व्यापार में फायदा होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी और शादी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके काम की तारीफ होगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बस निजी और काम के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और निवेश के लिए समय अच्छा है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और छात्रों को नए मौके मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड का सख्त फैसला, 9वीं-12वीं में अब सिर्फ सरकारी किताबें अनिवार्य, इन्हीं से होगी पढ़ाई






