Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: आज का राशिफल, जानें किन्हें होगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026:  आज शुक्रवार, 6 मार्च 2026 का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह है। कुछ लोगों के जीवन में आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी, तो कुछ को उन्नति और शुभ समाचार मिलने की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल कैसे रहने वाला है?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। क्रिएटिव कार्यों में सफलता मिलेगी। इवेंट, केटरिंग या रंगों के व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। निवेश करते समय राहुकाल से बचें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लिए दिन प्रगति का संकेत दे रहा है। पुराने कार्यों को छोड़कर नई शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और परिवार पर खर्च संभव है। घर में खुशखबरी का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज मिथुन राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में देरी या अड़चन आ सकती है। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है, संयम रखें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों को आज भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में बड़े बदलाव से बचें। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लिए आज का दिन शुभ है। इनके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में नई डील या साझेदारी मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

आज का राशिफल
आज का राशिफल

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना चाहिए। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, धैर्य रखें। निवेश सोच-समझकर करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को मानसिक तनाव से बचने की सलाह है। किसी भी बड़े लेनदेन से पहले दस्तावेज जांच लें। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। किसी करीबी से आर्थिक सहायता मिल सकती है। पुराने मतभेद दूर होंगे। मानसिक शांति और सकारात्मकता बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए शुक्रवार बेहद शुभ है। व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। वाहन या संपत्ति खरीदने के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज कुंभ राशि वालों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। निवेश टालना बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए आज का दिन यात्रा और नए विचारों का रहेगा। कार्यों में थोड़ी देरी के बाद सफलता मिलेगी। रिश्तों में सुधार  करने के आज सभी प्रयास सफल होंगे।

ये भी पढ़ें:  भारत का नया स्मार्ट आत्मघाती ड्रोन तैयार, 1000km तक सटीक वार करेगा ‘शेषनाग-150’

Recent Posts