Aaj ka Rashifal 19 January 2026: आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। यहां जानें अपने भविष्य से जुड़ी हर एक जानकारी।
Aaj ka Rashifal 19 January 2026: 19 जनवरी 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है, वही कुछ लोगों को आज के दिन सतर्क रहने की भी जरूरत है। ऐसे में आइए यहां विस्तार से जानते हैं कि आज का दिन आपका राशिफल (Today’s Horoscope) के मुताबिक करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज कैसा रहेगा।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशि
आज के दिन जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाना ही समझदारी है। आज काम की अधिकता से आराम में कमी महसूस होगी। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और योग्यता से सम्मान मिलेगा।
वृष राशि
इन राशि के लोगों को कामकाज में प्रगति होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन लेन-देन में जल्दबाजी से बचें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के स्वास्थ्य और मन दोनों पर आज असर पड़ सकता है। कुछ लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरी काम समय रहते निपटा लें, बाद में समय व्यर्थ जा सकता है।
कर्क राशि
इन राशि के जातकों को संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताने का आज सही मौका मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन कामकाज में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

कन्या राशि
इन लोगों को आज दिन में कुछ मानसिक दबाव रह सकता है। व्यापार और नौकरी में प्रगति के योग हैं। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्कता जरूरी है।
तुला राशि
इन लोगों को आज के दिन आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कामकाज में आ रही रुकावट दूर होकर आगे बढ़ने का भी आज ही रास्ता मिलेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है।
वृश्चिक राशि
आज इन लोगों का पुराने मित्र के सहयोग से रुका काम बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोग आज के दिन जितना हो सके काम को प्राथमिकता दें, इससे आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि
इन लोगों को आज काम के चलते अधिक थकान रहेगी। मित्रों के साथ साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। पूर्व तय योजनाएं सफल होंगी। आज के दिन किसी विशेष काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।
मीन राशि
आज पूरे दिन इन लोगों के मन में शंका और असंतोष रह सकता है। आपका आज समय अनुकूल नहीं है, इसलिए जल्दबाजी से बचें।
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices: सोना-चांदी की कीमत में तेजी बरकरार, अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर टिकी निवेशकों की नजर






