AI Dashcam System: सरकार के द्वारा लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा कुछ न कुछ कदम उठाए जाते हैं या फिर कोई नई स्कीम के तहत लोगों की मदद की जाती है। इस क्रम में हाल ही में सरकार ने भारत में सड़क सुरक्षा और हाईवे मैनेजमेंट को और बेहतर बनाने के लिए National Highways Authority of India (NHAI) एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, अब नेशनल हाईवे पर गड्ढे, टूटी सड़कें, गलत पार्किंग और अवैध अतिक्रमण जैसी समस्याओं की पहचान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तुरंत संभव होगी।
बता दें कि इस बेहतरीन पहल के लिए NHAI जल्द ही AI बेस्ड डैशकैम मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी में है, जिसके लिए हर एक काम क लगभग पूरा कर लिया गया है।
सड़क सुरक्षा के लिए लागू होगा नया सिस्टम
बताया जा रहा है कि यह नया सिस्टम करीब 40,000 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर लागू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सड़कों की रियल टाइम निगरानी, बेहतर मेंटनेंस और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
AI डैशकैम मॉनिटरिंग सिस्टम क्या है? (What is AI Dashcam Monitoring System?)
इस AI तकनीक को डैशकैम एनालिटिक्स सर्विसेज (DAS) कहा जाएगा। इसके तहत हाईवे पर चलने वाले रास्तों पर पेट्रोल व्हीकल्स (RPVs) में हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए जाएंगे। ये सभी कैमरे लगातार सड़क की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करने में मदद करेंगे, जिससे हादसा होने पर तुरंत जानकारी मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, रिकॉर्ड किया गया डेटा सीधे तौर पर सेंट्रल सिस्टम में भेजा जाएगा, जहां AI और मशीन लर्निंग के माध्यम से उस वीडियों का विश्लेषण किया जाएगा। यह सिस्टम 30 से ज्यादा प्रकार की सड़क से जुड़ी समस्याओं को अपने आप पहचानने में सक्षम होगी। यह भी बताया जा रहा है कि इस तकनीक के चलते मैन्युअल निरीक्षण की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी और समस्याओं का पता तुरंत पता चलने पर इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
किन समस्याओं पर रखी जाएगी नजर
AI आधारित यह सिस्टम सड़क की सतह और आसपास की कई जरूरी चीजों पर नजर रखेगा। इनमें शामिल हैं:
- गड्ढे, दरारें और टूटी सड़क
- लेन मार्किंग और साइन बोर्ड
- क्रैश बैरियर और स्ट्रीट लाइट
- अवैध अतिक्रमण और गलत कट
- नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां
- सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग
इसके अलावा, यह खास सिस्टम पानी भरने, झाड़ियों के उगने, खराब ड्रेनेज और बस स्टॉप की स्थिति जैसी समस्याओं को भी ट्रैक करने में प्रशासन की मदद करेगा।

रात में भी होगी निगरानी
AI डैशकैम मॉनिटरिंग सिस्टम से सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात के समय में भी हाईवे की निगरानी करने में मदद मिलेगी। इसमें खास तौर पर रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर और लाइटिंग सिस्टम की जांच की जाएगी। इस तकनीक की मदद से रात में ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित होगी।
कैसे काम करेगा यह पूरा सिस्टम
खबरों के अनुसार, इस तकनीक से डैशकैम से मिलने वाला डेटा एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहुंचेगा। यहां इंटरएक्टिव डैशबोर्ड के जरिए अधिकारियों को रियल टाइम को तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा। इसके लिए पूरे हाईवे नेटवर्क को पांच अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा, जिससे डेटा मैनेजमेंट और मॉनिटरिंग आसान हो सके। साथ ही इस सिस्टम को NHAI के सेंट्रल डेटा सिस्टम से जोड़ा जाएगा, ताकि किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
आम लोगों को मिलेंगे ये फायदे
यह भी बताया जा रहा है कि इस AI डैशकैम सिस्टम से आम यात्रियों से लेकर कई लोगों को बड़े फायदे मिलेंगे, जो कुछ इस प्रकार से हैं।
- सड़क की खराबी जल्दी पकड़ी जाएगी, जिससे समय पर मरम्मत होगी
- हादसों में कमी आने की उम्मीद
- ट्रैफिक जाम और गलत पार्किंग पर कंट्रोल
- यात्रा का समय कम होगा
- रात में ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित बनेगी
स्मार्ट हाईवे की ओर बड़ा कदम
AI आधारित यह सिस्टम भारत को स्मार्ट रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में तेजी के साथ आगे ले जाने में मदद करेगा। यह विकसित भारत बनने में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल सड़कों की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि यात्रियों को एक सुरक्षित, तेज और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।
ये भी पढ़ें: घरेलू उड़ानों पर खत्म हुई किराया सीमा, अब हवाई सफर के टिकट होंगे सस्ते






