Anti Aging Foods: आज के इस भागदौड़ समय में लोगों अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं, इसलिए जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है, शरीर और त्वचा में काफी अधिक बदलाव हो रहे हैं, कुछ हद तक यह बदलाव स्वाभाविक है, लेकिन 40 की उम्र के बाद कई महिलाओं की त्वचा पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और ढीलापन नजर आने लगता है, जिसे ठीक करने के लिए आप सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इसे दूर कर करते हैं।
त्वचा को लंबे समय तक जवां (Skin Young for a long time)
शरीर को अंदर से मजबूत और त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने के लिए आपको कुछ चीजों का सेवन करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर महिलाएं अपनी डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर फूड्स शामिल करें तो त्वचा की चमक (Foods for Glowing Skin) बरकरार रह सकती है।
आज हम आपको ऐसे 7 एंटी-एजिंग फूड्स (7 Anti-Aging Foods Diet) की जानकारी देंगे, जिसके सेवन से आप अपने शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं।
- सूखे मेवे और बीज
बादाम, अखरोट और अलसी के बीज एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को नमी देने और सूजन कम करने में मदद करता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में सूखे मेवे खाने से त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।
- लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाती है, जिससे त्वचा की लोच बनी रहती है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाते हैं।

-
पपीता
पपीता पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं। पपीता खाने से शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करते हैं और त्वचा को हेल्दी बनाते हैं।
-
ब्लूबेरीज
ब्लूबेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फल हैं। इन्हें खाने से त्वचा को सन डैमेज और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाव मिलता है। इसके अलावा यह त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करती हैं।
-
शकरकंद
शकरकंद में बीटा-कैरोटीन और कई एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह त्वचा की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से शकरकंद खाने से त्वचा मुलायम और स्वस्थ बनी रहती है।
-
पालक
पालक सुपरफूड होता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और के के साथ-साथ आयरन और मैग्नीशियम भी मौजूद होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने और कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
-
ब्रोकोली
ब्रोकोली को एंटी-एजिंग का पावरहाउस माना जाता है। इसमें फाइबर, फोलेट, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह त्वचा को नुकसान से बचाकर उसे चमकदार बनाए रखने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा आज लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य






