Asha Bhosle Health: पार्श्व गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

आशा भोसले की तबीयत को लेकर देशभर में चिंता

Asha Bhosle Health: मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले जिन्होंने कई भारतीय लोगों के दिलों पर राज किया है और साथ ही उनके संगीत को लोग बहुत आनंद के साथ सुनना पसंद करते हैं। लेकिन इन दिनों भारतीय संगीत जगत की दिग्गज और सदाबहार आवाज आशा भोसले (Asha Bhosle) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिससे देशभर में चिंता का माहौल बना हुआ है। उन्हें मुंबई के मशहूर Breach Candy Hospital में तुरंत भर्ती कराया गया।

बता दें कि उनकी तबीयत को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी चिंता व्यक्त की है और साथ ही जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

आशा भोसले की स्वास्थ्य स्थिति? (Asha Bhosle’s health condition?)

खबरों के अनुसार, 92 वर्षीय आशा भोसले को चेस्ट में संक्रमण और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में उन्हें तुंरत भर्ती किया गया। शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं की भी बात सामने आई थी, हालांकि आधिकारिक तौर पर विस्तृत मेडिकल अपडेट अभी जारी नहीं हुई है।

परिवार की ओर से उनकी पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) ने बताया कि फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

आशा भोसले की तबीयत पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने भी आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह खबर सुनकर उन्हें बेहद दुख हुआ है और वह उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

पीएम मोदी के इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर लाखों लोग उनके स्वास्थ्य के लिए दुआएं करने लगे हैं।

 

आशा भोसले का सात दशकों का शानदार करियर

आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास (Indian Music History) में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने करीब 7 दशकों तक अपने सुरों से करोड़ों दिलों पर राज किया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (Hindi Film Industry) के अलावा उन्होंने कई भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं। उनकी आवाज में रोमांस, दर्द, मस्ती और शास्त्रीयता का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यही कारण है कि उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बहुमुखी गायिकाओं में गिना जाता है।

आशा भोसले बड़े सम्मानों से सम्मानित

संगीत के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए आशा भोसले को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है। इनमें Padma Vibhushan और Dadasaheb Phalke Award जैसे देश के सर्वोच्च सम्मान शामिल हैं।

फैंस और सेलेब्स कर रहे दुआ

जैसे ही उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। लोग उनके पुराने गानों को याद कर भावुक हो रहे हैं और उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उनकी आवाज़ आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है और यही वजह है कि उनकी सेहत से जुड़ी हर खबर पूरे देश का ध्यान खींचती है। फिलहाल डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल की ओर से विस्तृत मेडिकल बुलेटिन (Medical Bulletin) का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिक वाहनों पर ₹1 लाख तक सब्सिडी, राजधानी बनेगी क्लीन मोबिलिटी हब, जानें किन्हें मिलेगा योजना का लाभ

Recent Posts