Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर एशियन गेम्स में दूसरी बार जीता गोल्ड

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। दरअसल, महिला खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम दर्ज कर भारत का नाम रौनश कर दिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी। बता दें कि इस मौच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

वहीं, भारतीय महिला खिलाड़ियों (Indian Female Athletes) के द्वारा बनाएं गए स्कोर के जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 69 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह से भारत ने मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) पर कब्जा जमा लिया।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी पारी

जैसा कि आप जानते हैं कि गोल्ड मेडल (Gold Medal) मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी की, जिसमें स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को शानदार पारी की शुरुआत की। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 99 रन की अच्छी साझेदारी देखने को मिली। शेफाली वर्मा ने महज 29 गेंदों में 48 रन की तेजतर्रार पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन बनाकर भारतीय पारी को मजबूत स्थिति तक पहुचाने में मदद दिलाई। स्मृति मंधाना ने अपनी पारी में शानदार शॉट्स लगाए और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए।

ऋचा घोष ने आखिरी में की रनों की बौछार

भारतीय पारी के आखिरी ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने तेजी से रन बनाएं। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 49 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान ऋचा ने 222.73 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 217 रन का एक बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया।

भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका ने टेके घुटने

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंकाई टीम (Sri Lankan Team) की शुरुआत पारी बहुत खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही श्रीलंका को दो बड़े झटके दे दिए, जिसके चलते टीम को काफी नुकसान हुआ। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अथापथु भी 29 रन बनाकर आउट हो गई।
इसके बाद तो श्रीलंकाई बल्लेबाजी (Sri Lankan Batting) पूरी तरह बिखर गई। टीम की कोई भी अन्य बल्लेबाज 11 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाते हुए श्रीलंका को 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर समेट दिया। इस तरह से भारतीय महिला टीम ने मुकाबला 147 रन से जीतकर एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल (Asian Games 2026 Gold Medal) अपने नाम दर्ज कर लिया।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दूसरी बार गोल्ड जीता

इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s Cricket Team) ने एशियन गेम्स में दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले 2022 के एशियन गेम्स में भी भारत ने महिला क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। उस दौरान भी इंडिया टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Captain Harmanpreet Kaur) ही कर रही थी।एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने बल्ले से लगातार अपनी छाप को बनाए रखा। वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने भी शानदार प्रदर्शन कर सबको हैरान किया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम (Indian team) ने अपना दबदबा बनाए रखा।

टीम इंडिया में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ा

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया ने एक और स्वर्णिम अध्याय (Golden Chapter) जोड़ दिया है। स्मृति मंधाना की पारी, शेफाली वर्मा की अच्छी शुरुआत और ऋचा घोष की शानदार बल्लेबाजी ने भारत की जीत दिलाने में मदद मिली है।

ये भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale 2026: अमेजन की बड़ी सेल 8 अक्टूबर से होगी शुरू, SBI कार्ड पर 10% डिस्काउंट

Recent Posts