Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में बदला परीक्षा पैटर्न , TRE-4 में अब सिर्फ एक होगा Exam, सरकार ने दी मंजूरी

बिहार शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव

Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राज्य सरकार ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी BPSC TRE-4 के परीक्षा पैटर्न को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब से अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती (Teacher Recruitment) के लिए अलग-अलग पीटी और मेंस परीक्षा नहीं देनी होगी। राज्य में TRE-4 की परीक्षा एक ही चरण में आयोजित होगी।

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज यानी गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर शिक्षक भर्ती से जुड़ी अपडेट (Teacher Recruitment Updates) जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं और प्रतियोगी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर गंभीर है। बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) के अधिकारियों और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर सहमति बनी।

TRE-4 में सिर्फ एक परीक्षा

देखा जाए तो बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी लंबे समय से TRE-4 को एकल परीक्षा के रूप में कराने की मांग कर रहे थे। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों का कहना था कि पीटी और मेंस की अलग-अलग परीक्षा होने से भर्ती प्रक्रिया काफी लंबी होती है और छात्रों पर इसका सबसे अधिक दबाव पड़ता है। छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद राज्य सरकार ने अब BPSC TRE-4 में पीटी और मेंस की अलग-अलग परीक्षा नहीं कराने का फैसला लिया है। अब से भर्ती परीक्षा एक ही चरण में आयोजित होगी।

बिहार के 10 अहम मुद्दों पर बनी सहमति

बिहार सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई खास बातचीत में सिर्फ TRE-4 ही नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े कई दूसरे मुद्दों पर भी सहमति बनी है।

  • इनमें BPSC की परीक्षाओं को तय कैलेंडर के अनुसार कराना होगा।
  • इसके अलावा 1799 दारोगा भर्ती की जांच और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती (Assistant Professor Recruitment) से पहले बिहार पात्रता परीक्षा यानी BET से जुड़े सुधारों पर कमेटी फैसला करेगी।
  • राज्य में लाइब्रेरियन भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।
  • संविदा कर्मियों को भर्ती में वेटेज देने के लिए अलग कोटे पर हाईलेवल कमेटी विचार करेगी।
  • सभी भर्तियों में अधिकतम डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी।
  • भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा में छूट से जुड़े मामले को परीक्षा सुधार किए जाएंगे।
  • पेपर, OMR और आंसर की से जुड़ी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो।
  • सरकार ने सभी भर्तियों के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर को सख्ती से लागू करने की बात कही है।

पेपर लीक मामलों की भी होगी जांच

बिहार सरकार (Government of Bihar) की इस अहम बैठक में परीक्षा पेपर लीक के मामलों को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है, जिसमें AEDO और सेनेटरी सहित जिन परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोप सामने आए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU करेगी।

इसके साथ ही प्रतियोगी छात्रों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। पटना हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का फैसला लिया गया है। यह समिति परीक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की शिकायतों पर विचार करेगी। राज्य सरकार की ओर से ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ और ‘सहयोग शिविर’ की व्यवस्था भी की गई है, जिसके तहत छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

छात्रों को मिली बड़ी राहत

पिछले कुछ दिनों से पटना के गर्दनीबाग समेत कई जगहों पर प्रतियोगी अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न को लेकर अपनी मांग पर अडिग थे। ऐसे में उनकी मुख्य मांग TRE-4 को एकल परीक्षा के रूप में कराने की थी, लेकिन राज्य सरकार के साथ बातचीत के बाद शिक्षा क्षेत्र में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, अब बताया जा रहा है कि राज्य के अभ्यर्थियों की नजर BPSC TRE-4 की आधिकारिक परीक्षा तारीख और विस्तृत नोटिफिकेशन पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  रक्षाबंधन के दिन इस शुभ मुहूर्त पर बांधे राखी, जानें समय और विधि

Recent Posts