BJP National President: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आज सोमवार के दिन नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। दरअसल, पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को निर्विरोध बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। खबरों के मुताबिक, आज नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही देर बाद यह घोषणा आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार ही थे।
ये बड़े मंत्री रहे मौजूद
आज दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन प्रक्रिया रही। इस दौरान नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र जमा किए गए। इसके बाद जांच की गई और फिर सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी शामिल थे।
डॉ. के लक्ष्मण ने बताया कि यह चुनाव प्रक्रिया पार्टी के संविधान के अनुसार ही की गई। बीजेपी के 36 सांगठनिक राज्यों में से 30 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पहले ही पूरा हो चुका था। बताया जा रहा है कि यह संख्या न्यूनतम आवश्यक 50% से अधिक है, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई।

नितिन नबीन कल लेंगे शपथ
बताया जा रहा है कि नितिन नबीन मंगलवार, 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद (National Presidency) की शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी बेहतर तरीके से तैयार होगी।
वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी दर्शन का काम करती है। ऐसे में निर्विरोध चुनाव से यह साफ होता है कि नितिन नबीन पर पार्टी का पूरा भरोसा है। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनसे पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: MP News: मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बेटे को छत से फेंका, कोर्ट ने प्रेमी को किया बरी






