BRICS Summit में PM मोदी का मास्टरप्लान! व्यापार को रफ्तार देने के लिए रखे 3 बड़े प्रस्ताव

पीएम मोदी ने दिए 3 बड़े बिजनेस मंत्र

BRICS Summit 2026: जैसा कि आप लोग जानते हैं कि इन दिनों नई दिल्ली में 11 सिंतबर से लेकर 13 सितंबर तक BRICS Summit 2026 आयोजित है। आज सम्मेलन का पहला दिन था, जिसमें विदेश के सभी बड़ी हस्तियां भारत पहुंची है। आज BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संगठन की 20 साल की यात्रा और बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में इसकी बढ़ती अहम भूमिका है। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि साल 2006 में जब BRICS की शुरुआत हुई थी, तब इसमें केवल 4 देश ही शामिल थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज इस सम्मेलन के सदस्य और साझेदार देशों को मिलाकर इसमें 21 देश शामिल हो चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि BRICS अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा है और आने वाले समय में इसकी भूमिका और महत्वपूर्ण होगी।

PM मोदी ने रखे तीन बड़े प्रस्ताव

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS बिजनेस काउंसिल के सामने 3 बढ़ें और अहम प्रस्ताव रखें हैं। जहां उन्होंने कहा कि BRICS देशों के बीच व्यापार को आसान बनाने के लिए मौजूदा शीर्ष 10 व्यापारिक बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर करने के उपायों पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने हर साल 100 BRICS स्टार्टअप्स को दूसरे सदस्य देशों के बाजारों में विस्तार करने में मदद देने के भी कई अहम सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि इससे नए उद्यमियों को बड़े बाजार मिलेंगे और अलग-अलग देशों के स्टार्टअप्स के बीच सहयोग तेजी से बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री ने तीसरा प्रस्ताव BRICS देशों के कारोबारियों और कंपनियों के बीच नई साझेदारियां पर है। उन्होंने हर साल कम से कम 1,000 नई बिजनेस पार्टनरशिप बनाने का लक्ष्य सामने रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि इन तीनों क्षेत्रों में हर साल प्रगति हो रही है, जिनकी समीक्षा भी की जानी चाहिए, ताकि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें और उनके परिणाम सामने आएं।

सुरक्षित समुद्री व्यापार पर पीएम मोदी का सबसे अधिक जोर

वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापारिक प्रतिबंधों और चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के रुख को भी साफ किया। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक पुल बनाने और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के बीच व्यापार को आसान बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

पीएम मोदी ने सुरक्षित समुद्री व्यापार (Safe Maritime Trade) को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में व्यापार तभी आगे बढ़ सकता है, जब समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें, सप्लाई चेन खुली रहे और समुद्र में काम करने वाले नाविक सुरक्षित रहें।

महिला उद्यमियों की भागीदारी का किया जिक्र

सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित BRICS Women’s Business Alliance की बैठक में करीब 200 महिला बिजनेस लीडर्स ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने इसे समावेशी आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारत की ओपन ट्रेड पॉलिसी का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की खुली व्यापार नीति (India’s Open Trade Policy) का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से भारत ने करीब 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों की दिशा में काम किया है। भारत का प्रयास व्यापारिक बाधाओं को कम करना और कारोबारियों के लिए नए अवसर तैयार करना रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान भी कई ऐसे नेटवर्क और व्यवस्थाएं तैयार की गई हैं, जिनका फायदा सदस्य देशों के कारोबारी उठा सकते हैं।

स्टार्टअप और MSME को मिलेगा बड़ा बाजार

पीएम मोदी ने कहा कि छोटे उद्योगों, स्टार्टअप्स और MSME सेक्टर को बड़े बाजारों और वित्तीय संसाधनों से जोड़ना जरूरी है। BRICS के तहत भारत ने इस दिशा में कई पहल की हैं। उन्होंने फोरम में मौजूद उद्योगपतियों और प्रतिनिधियों से इन व्यवस्थाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की भी अपील की।

ये भी पढ़ें:  गणेश महोत्सव 14 सितंबर से होगा शुरू, इन दिनों में राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

Recent Posts