CBSE 12th Exam Cancelled: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से CBSE ने एक अहम फैसला लिया है। युद्ध के चलते हालात अभी इतने खराब है कि अब इसका असर शिक्षा क्षेत्र में साफ-साफ देखा जा सकता है। इसी क्रम में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा फैसला लेते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द (12th Board Exams Cancelled) करने का ऐलान किया है। बोर्ड का कहना है कि युद्ध क्षेत्र में बिगड़ते सुरक्षा हालातों के कारण और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा आयोजित करना फिलहाल संभव नहीं है।
CBSE ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि इस बार बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द (12th Board Exams Cancelled) कर दी गई हैं। इन देशों में स्थित भारतीय स्कूलों और शिक्षा अधिकारियों की सलाह के बाद ही यह अहम फैसला लिया गया है।
12वीं की परीक्षाएं स्थगित (12th Exams Postponed)
बोर्ड के अनुसार, पहले इन देशों में होने वाली कई परीक्षाओं को स्थगित किया गया था। 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च को होने वाली परीक्षाएं पहले ही टाल दी गई थीं। हालांकि, लगातार बिगड़ते हालात और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए आखिरकार बोर्ड ने अब इन परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया।
CBSE का कहना है कि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा (Safety of students and Teachers) सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसी कारण यह फैसला लिया गया है ताकि किसी भी तरह की जोखिम भरी स्थिति से बचा जा सके।

28 फरवरी से जारी है मिडिल ईस्ट में संघर्ष
जानकारी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी 2026 से तनाव और सैन्य संघर्ष बना हुआ है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद स्थिति और भी गंभीर बनती जा रही है। वही, जवाब में ईरान ने इजरायल के साथ-साथ कई गल्फ देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
इसके अलावा, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत और बहरीन जैसे देशों में मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरें सामने आई हैं। इन हमलों के कारण कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है।
बड़ी संख्या में रहते हैं भारतीय
मिडिल ईस्ट के देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक कारोबार के चलते रहते हैं। अनुमान के मुताबिक, करीब एक करोड़ भारतीय इन देशों में काम या व्यवसाय के सिलसिले में बसे हुए हैं। इसके अलावा, भारत के कई छात्र भी इन देशों के भारतीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में कई देशों ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। भारत सरकार ने भी वहां रहने वाले भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं।
CBSE ने जारी किए दिशा-निर्देश
CBSE ने रद्द की गई परीक्षाओं को लेकर आगे की प्रक्रिया और छात्रों के मूल्यांकन को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए है। दरअसल, बोर्ड इस बात पर विचार कर रहा है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित विकल्प दिया जाए। फिलहाल के लिए CBSE ने सभी छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वह CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूलों के माध्यम से आने वाले नए निर्देशों पर नजर रखें।
ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले ममता दीदी का बड़ा फैसला, पुजारियों और मुअज्जिनों का मानदेय ₹2000 बढ़ाया






