Cucumber Benefits in Hindi: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लोग कई तरह फल-सब्जियों का सेवन हर दिन करते हैं। इसी क्रम में ज्यादातर लोग हर दिन अपने खाने के साथ या फिर अपनी हाइट में सुपरफूड को शामिल करते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही एक सुपरफूड (Superfoods) की जानकारी लेकर आए हैं, जिसे लगातार एक हफ्ते तक खाने से आपके शरीर में काफी बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
बता दें कि में खीरा एक ऐसा सुपरफूड (Cucumber Superfood) है, जिसे डॉक्टर के दावारा भी रोजाना डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। खीरे में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और कई स्वास्थ्य लाभ देता है। ऐसे में अगर आप 1 हफ्ते तक खीरे का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं।
खास बात यह है कि अगर आप खीरे को बिना छिलका (Cucumber without peel benefits) उतारे खाते हैं, तो इसके पोषक तत्वों का पूरा लाभ मिलता है। इस गर्मी में खीरे को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर एक आसान कदम बढ़ाएं। ऐसे में आइए जानते हैं इसके लाभदायक फायदे क्या है?

खीरा खाने के गजब के फायदें (Amazing Benefits of Eating Cucumber)
शरीर रहेगा पूरी तरह हाइड्रेटेड
जैसे कि आपको ऊपर बताया गया की खीरा पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है। गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से पानी की कमी हो जाती है, जिसे खीरा पूरा करने में सहायक होता है। रोज खीरा खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या (Dehydration Problem) नहीं होती है, और शरीर तरोताजा महसूस करता है।
पेट की समस्याओं से मिलेगा राहत
अगर आपको कब्ज, गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं से हर दिन परेशान रहते हैं, तो खीरा आपको अपनी डाइट में खीरे को शामिल करना चाहिए, यह एक सब्जी बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र (Digestive System) को मजबूत बनाता है और आंतों को साफ रखने में मदद करता है।
1 हफ्ते तक नियमित खीरा खाने से पेट हल्का और साफ महसूस होने लगता है।
वजन घटाने में मददगार
खीरा लो-कैलोरी फूड (Low-calorie foods) है, जिसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खीरा आपके डाइट प्लान का अहम हिस्सा बन सकता है। 1 हफ्ते में ही हल्का फर्क महसूस होने लगता है।
त्वचा पर दिखेगा ग्लो
खीरा शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी (Antioxidants keep skin healthy) बनाते हैं और पिंपल्स जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। लगातार सेवन से चेहरा साफ और ताजगी भरा दिखने लगता है।
शरीर की गर्मी करेगा कम
खीरे की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करने में मदद करती है। गर्मियों में लू और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए खीरा बेहद फायदेमंद माना जाता है।
बिना छिलका उतारे खीरा क्यों खाना चाहिए?
अक्सर लोग खीरे को छीलकर खाते हैं, लेकिन ऐसा करने से इसके कई जरूरी पोषक तत्व कम हो जाते हैं।
छिलके में होते हैं ज्यादा पोषक तत्व
खीरे के छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर (Cucumber peel is Rich in fiber) पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
पाचन रहेगा बेहतर
छिलके के साथ ही खीरा खाने से आंतों की सफाई अच्छी तरह से हो जाती है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
खीरा खाने का सही तरीका क्या है? (What is Right way to eat Cucumber?)
खीरे का सही तरीके से सेवन करने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।
- सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें।
- अगर खीरे का छिलका (Cucumber Peel) सख्त या खराब हो तो उस हिस्से को हटा दें।
- खीरे को काटकर प्लेट में रखें।
- स्वाद के लिए खीरे के ऊपर से हल्का नमक डाल सकते हैं।
- आप चाहें तो खीरा को सलाद, रायता या जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।
खीरे से जुड़ी ध्यान रखने वाली बातें
बहुत ज्यादा खीरा खाने से पेट में ठंडक बढ़ सकती है, लेकिन ध्यान रखें कि रात के समय अधिक मात्रा में खीरा खाने से कुछ लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है, इसलिए कुछ लोगों को सलाह दी जाती है, कि वह दिन में ही ज्यादा से ज्यादा खीरे का सेवन करें और वह हमेशा ताजा और साफ खीरा ही खाएं।
ये भी पढ़ें: 20 हजार की नौकरी वाला गार्ड निकला अस्पताल का मालिक, जांच में हुए बड़े खुलासे






