Cyber Fraud: आज के डिजिटल दौर में WhatsApp हर जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया है। इस एक ऐप से लोग मैसेज भेजने से लेकर वीडियो कॉल करना हो या ऑफिस का काम- सब कुछ
किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे हो वीडियो कॉल करना हो या ऑफिस का काम-सब कुछ व्हाट्सएप के जरिए आसान हो गया है। लेकिन टेक्नोलॉजीज जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतनी ही तेजी के साथ नया खतरा ठगी तेजी से हो रही है। देखा जाए तो काफी समय में व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से आने वाले कॉल के मामले बहुत बढ़ गए है।
खबरों के अनुसार, भारत में कई लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, जहां बार-बार अजनबी नंबरों से कॉल आते हैं। ये कॉल सिर्फ परेशान ही नहीं करते, बल्कि कई बार साइबर अपराध व ठगी भी कर लेते हैं।
WhatsApp अनजान कॉल खतरनाक
साइबर अपराधी आजकल नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फसा रहे हैं। WhatsApp कॉल इसका एक बड़ा जरिया बन चुका है।
- ये कॉल अक्सर इंटरनेशनल या अजीब नंबरों से आते हैं।
- कॉल करने वाले खुद को बैंक, पुलिस या कंपनी का कर्मचारी बताते हैं।
- वे डराकर या लालच देकर आपकी निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।
- कई मामलों में लोगों से पैसे ट्रांसफर तक करवा लिए जाते हैं
- ऐसे में एक छोटी सी गलती आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

WhatsApp का खास फीचर Silence Unknown Callers
अपने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने एक खास फीचर को अपडेट किया है, जिसकी मदद से आप ठग होने के शिकार से बच सकते हैं। दरअसल, यह खास फीचर Silence Unknown Callers है। इस फीचर की मदद से अनजान नंबरों से आने वाले कॉल अपने आप साइलेंट हो जाते हैं यानी की आपको बार-बार परेशान अब होने की जरूरत नहीं है, Silence Unknown Callers खुद ब खुद अनजान कॉल को बंद कर देगा।
ऐसे करें यह सेटिंग ऑन
अगर आप भी अनजान कॉल से बचना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
1. सबसे पहले WhatsApp खोलें।
2. ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
3. अब Settings (सेटिंग्स) में जाएं।
4. फिर Privacy (प्राइवेसी) पर टैप करें।
5. यहां आपको Calls (कॉल्स) का ऑप्शन मिलेगा।
6. अब Silence Unknown Callers को ON कर दें।
क्यों जरूरी है व्हाट्सएप की यह सेटिंग?
- फर्जी और स्पैम कॉल से राहत मिलेगी।
- साइबर ठगी का खतरा कम होगा।
- मानसिक शांति बनी रहेगी।
- आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।
इन बातों का भी रखें जरूर ध्यान
सिर्फ सेटिंग ऑन करना ही काफी नहीं है, आपको कुछ जरूरी सावधानियां भी बरतनी चाहिए, ताकि आप अपने आप को सुरक्षित रख सके।
- कभी भी अनजान कॉल पर अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें।
- किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- OTP, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
- अजीब नंबर से कॉल आए तो उसे तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें।
ये भी पढ़ें: किन लोगों के लिए खतरनाक है कच्चा प्याज खाना? जानें वजह और सावधानियां






