Delhi Accident Breaking News: दिल्ली भीषण सड़क हादसा, कार ने रिक्शा चालक को मारी जोरदार टक्कर, अफरातफरी का माहौल

Delhi Accident Breaking News

Delhi Accident Breaking News: राजधानी में आज यानी शुक्रवार की रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दरअसल, यह हादसा दिल्ली के लोहे के पुल पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक स्पीड में दौड़ती कार ने सड़क पार कर रहे रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से पुल पर काफी देर तक लंबा जाम लगा।

लोहे के पोल से टकराई कार

बता दें कि कार की गति काफी तेज होने के चलते ड्राइवर सड़क पर मौजूद रुख़ावट का ध्यान नहीं रख सका। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकरा गई। इससे इलाके में काफी अफरातफरी का माहौल बन गया। यह भी बताया जा रहा है कि घायल रिक्शा चालक को वह के स्थानीय लोगों ने तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस इलाके में कई बार तेज़ रफ्तार गाड़ियों के कारण हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व को सामने लाता है। पुलिस और नगर निगम से उम्मीद की जा रही है कि इलाके में सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएंगे ताकि इस तरह के हादसे भविष्य में रोके जा सकें। इस बीच नागरिकों से भी अपील की गई है कि सड़क पर सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें।

यहां देखें हादसे की वीडियो – 

ये भी पढ़ें:  एपस्टीन फाइल्स ईमेल में पीएम मोदी का नाम,भारत सरकार ने की कड़ी निंदा, यहां जानें अपराधी की घटिया बातें

Recent Posts