Mandawali Murder Case: दिल्ली के मंडावली इलाके में गुरुवार की रात एक युवक की चाकू से हमला कर बेहर्मी से हत्या की खबर से पूरे इलाकों में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय यश डेढ़ा के रूप में हुई है। दरअसल, यश अपने घर के पास गली में मौजूद था, तभी बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। ऐसे में आइए यहां इस दर्दनाक घटना से जुटे हर एक पहलु के बारे में विस्तार से जानते हैं कि मामला क्या है?
17 बार चाकू से वार
बता दें कि हमलावरों ने यश के ऊपर एक-दो नहीं, बल्कि करीब 17 बार चाकू से वार किए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, यश को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इतने चाकू के बार के कारण यश बच नहीं सका और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घर के पास गली में हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8 बजे यश अपने घर के पास गली में था। इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। हमलावरों ने यश को निशाना बनाया और उस पर चाकू से लगातार बिना रुके वार किए। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद आरोपी बाइक से मौके से निकल गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को बचाने की कोशिश की और पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पुलिस को सूचना मिलने के बाद मंडावली थाना (Mandawali Police Station) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल यश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही 22 साल के युवक यश की मौत की खबर उसके परिवारजन को मिली, तो पूरे परिवार में मातम पसर गया, जिस इलाके में यश का घर था, उसी के पास हुई हत्या से स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।
परिवार ने पुराने विवाद का लगाया आरोप
यश की इस तरह से हुई दर्दनाक हत्या के पीछे की वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। परिवार ने इसे पुराने पारिवारिक विवाद (Family Dispute) से जोड़कर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में परिजनों का दावा है कि यश के ताऊ के बेटे के साले और उसके कुछ साथियों की इस वारदात में भूमिका हो सकती है। हालांकि, परिवार की ओर से लगाए गए इन आरोपों की अभी पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
वहीं, इस हत्या की जांच में CCTV कैमरों की फुटेज बहुत ही अहम सबुत है। पुलिस आसपास लगे सभी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल में लगी हुई है, ताकि बाइक सवार आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किस रास्ते से घटनास्थल तक पहुंचे और वारदात को अंजाम देने के बाद वह किस दिशा में फरार हुए। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। हत्या में इस्तेमाल चाकू, बाइक और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी हर एक जानकारी जुटाई जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश देने की भी कार्रवाई की जा रही है।
इस संदर्भ में मंडावली थाना के पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले हर एक पहलु और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यह भी जानकारी मिल रही है, जब यह घटना हुई है, तो यहां रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।






