Delhi Metro Alert: अगर आप खेल-कुद व दौड़भाग में रुचि रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, दिल्ली में आयोजित मैराथन के कारण DMRC ने अपना शेड्यूल बदल दिया है। Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा बदलाव किया है, जिसके कारण लोगों को मेट्रों की नई सुविधा का लाभ अच्छे से मिलेगा।
बता दें कि DMRC ने 5 अप्रैल को मेट्रो सेवाओं के समय में बड़ा बदलाव कर दिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि 5 अप्रैल को राजधानी में होने वाली खास मैराथन का हिस्सा अब मेट्रो भी बनेगी।
मैराथन के दिन मेट्रो की टाइमिंग
रविवार, 5 अप्रैल 2026 को दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं सामान्य समय से काफी पहले यानी सुबह-सुबह 3:00 बजे से शुरू हो जाएगी। यह फैसला राजधानी में आयोजित होने वाली PNB Soljerathon 2026 मैराथन के मद्देनजर लिया गया है, क्योंकि इस खास खेल में हजारों लोग हिस्सा लेने जा रहे हैं।
सुबह 3 बजे से 6 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेन
DMRC के अनुसार, सुबह 3:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक मेट्रो ट्रेनें 30-30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। यानी इस दौरान फ्रीक्वेंसी कम रहेगी, लेकिन यात्रियों को लगातार सुविधा मिलती रहेगी। सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो अपनी सामान्य रविवार (Sunday) की टाइमिंग पर लौट आएगी और नियमित अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इन लाइनों और स्टेशनों पर रहेगा खास फोकस
मैराथन का आयोजन Jawaharlal Nehru Stadium में किया जा रहा है, इसलिए मेट्रो की वायलेट लाइन (Violet Line) यात्रियों के लिए सबसे अहम रहेगी।
नजदीकी मेट्रो स्टेशन:
- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
- जंगपुरा
- लाजपत नगर
इन स्टेशनों से स्टेडियम तक आसानी से पैदल पहुंचा जा सकता है। इसलिए धावकों और दर्शकों को इन्हीं रूट्स का इस्तेमाल करने की सलाह भी जारी की गई है।
क्या है PNB Soljerathon 2026?
PNB Soljerathon 2026 एक विशेष मैराथन इवेंट है, जिसे Punjab National Bank (PNB) की 132वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया है। इस आयोजन में भारतीय सेना का भी सहयोग है। वहीं, इस साल मैराथन की थीम ‘Run with Soldiers, Run for Soldiers’ रखी गई है, जो देश के जवानों के सम्मान को समर्पित है।
मैराथन में शामिल दौड़
- 21 किमी (हाफ मैराथन)
- 10 किमी
- 5 किमी
रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4:15 बजे तय किया गया है, जबकि फ्लैग-ऑफ सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा। इसी वजह से मेट्रो को जल्दी शुरू करने का फैसला लिया गया है।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
- यह विशेष मेट्रो टाइमिंग केवल 5 अप्रैल (रविवार) के लिए लागू रहेगी।
- 6 अप्रैल से मेट्रो अपनी सामान्य टाइमिंग पर वापस आ जाएगी।
- सुबह के समय फ्रीक्वेंसी 30 मिनट होगी, इसलिए समय का खास ध्यान रखें।
- भीड़ से बचने के लिए पहले से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर लें।
- QR टिकट या डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा।
- इंटरचेंज करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलना चाहिए।
ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम: 8 अप्रैल तक दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट






