Delhi Seemapuri Building Collapse: सीमापुरी में दर्दनाक हादसा, 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में दबे कई लोग

Delhi Seemapuri Building Collapse

Delhi Seemapuri Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि आज बुधवार के दिन 4 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत गिरने की घटना से आसपास के लोगों में डर का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

बता दें कि इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर भी सामने आई है और साथ ही 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव टीम अभी भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई है। ऐसे में आइए इस घटना से जुड़ी हर एक अपडेट के साथ हर एक जानकारी यहां विस्तार से जानते हैं।

25 गज के प्लॉट पर बनी थी इमारत

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस चार मंजिला ईमारत इमारत के गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है, वह करीब 25 गज के प्लॉट पर बनी थी। यह बिल्डिंग किस वजह से गिरी, फिलहाल इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिसमें प्रशासन और बचाव एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा राहत और बचाव दल ने भी मोर्चा संभाल लिया, जिसके बाद मलबे को सावधानी से हटाया जा रहा है, ताकि अंदर फंसे लोगों को नुकसान न पहुंचे।

सीमापुरी में ट्रैफिक प्रभावित

दरअसल, इमारत गिरने के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई है, जिसके वजह से सीमापुरी गोल चक्कर और DLF भोपुरा समेत आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने लोगों से घटना स्थल के आसपास जाने से बचने की अपील की है।

8 लोगों को पहुंचाया अस्पताल

घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम (Rescue Team) ने अब तक 8 लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। इस दर्दनाक हादसे में एक 3 साल का बच्चा, एक महिला और छह पुरुष शामिल हैं, जिसमें सभी को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल (GTB Hospital) भेज दिया गया है। फिलहाल घायलों की स्थिति को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, बचाव अभियान अभी जारी है, जिससे टीम मलबे के अलग-अलग हिस्सों को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रही है। प्रशासन की ओर से भी घटनास्थल पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद फिर उठे कई सवाल

सीमापुरी में इमारत गिरने (Seemapuri Building Collapse) की घटना ने दिल्ली में पुरानी और कमजोर इमारतों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि इससे पहले भी 6 सितंबर 2026 को दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला PG इमारत गिर गई थी। उस हादसे में 5 स्टूडेंट्स समेत 7 लोगों की मौत हुई थी।

सत्य निकेतन (Satya Niketan) हादसे के बाद MCD के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया था। इनमें डिप्टी कमिश्नर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल थे। इसके बाद दिल्ली सरकार ने बिना अनुमति बनी पांचवीं मंजिल वाली इमारतों को सील करने और आसपास के PG व अन्य इमारतों की जांच के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी इमारतों के स्ट्रक्चरल ऑडिट की बात भी कही थी।

ऐसे में फिलहाल सीमापुरी में गिरी इमारत की वजह सामने नहीं आई है। प्रशासन की जांच और रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) जारी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

ये भी पढ़ें:  नई स्‍कोडा स्‍लेविया हुई लॉन्च, कीमत ₹9.99 लाख से शुरू, जानें जानकारी

Recent Posts