Transport Cost Increase: दिल्ली में ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा, MCD ने बढ़ाया ECC, जानें आम आदमी पर क्या असर होगा

Transport Cost Increase: दिल्ली में कारोबार और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर असर डालने वाला एक बड़ा फैसला सामने आया है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी में प्रवेश करने वाले भारी कमर्शियल वाहनों पर लगने वाले एनवायरनमेंटल कॉम्पेन्सेशन चार्ज  (ECC) में बढ़ोतरी कर दी है। अब ट्रकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों को पहले से ज्यादा टोल देना होगा। इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट लागत (Transport Cost) पर पड़ेगा, जिससे आने वाले समय में सामान और सेवाएं महंगी हो सकती हैं। ये कदम बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए उठाया गया है।

दिल्ली में नया नियम में क्या बदला?

नए नियम लागू होने के बाद अब ट्रकों को दिल्ली में एंट्री (Entry of trucks into Delhi) के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा ECC देना होगा। दो-एक्सल ट्रकों का चार्ज बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है, जो पहले कम था। वहीं तीन और चार-एक्सल वाले भारी ट्रकों के लिए यह चार्ज बढ़ाकर 4000 रुपये कर दिया गया है। इस बदलाव से ट्रांसपोर्टर्स का खर्चा बढ़ेगा और इसका असर आगे चलकर सामान की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

इस फैसले का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जब ट्रांसपोर्ट का खर्चा बढ़ेगा, तो बाहर से आने वाला सामान भी महंगा हो जाएगा। रोजमर्रा की चीजों से लेकर बड़े सामान तक, हर चीज के दाम बढ़ सकते हैं। खासकर जो लोग शिफ्टिंग करवाते हैं या बाहर से कोई सामान मंगाते हैं, उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। आने वाले समय में इसका असर बाजार की कीमतों पर साफ देखने को मिल सकता है।

दिल्ली सरकार ने क्यों लिया यह फैसला

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण लंबे समय से एक बड़ी समस्या बना हुआ है। खासकर भारी ट्रक और कमर्शियल गाड़ियां काफी धुआं छोड़ती हैं, जिससे हवा की क्वालिटी खराब होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है, ताकि प्रदूषण को थोड़ा कंट्रोल किया जा सके और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

कब से लागू हुआ नया नियम

दिल्ली नगर निगम ने नए ECC रेट तुरंत लागू कर दिए हैं। अब राजधानी के सभी टोल प्लाजा पर यही नए चार्ज लिए जा रहे हैं। यानी जो भी ट्रक या कमर्शियल गाड़ी दिल्ली में एंट्री (Commercial vehicle entry into Delhi) करेगी, उसे पुराने नहीं बल्कि नए रेट के हिसाब से ही पैसा देना होगा। इस फैसले के बाद ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को अब हर एंट्री पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा और उन्हें अपने काम के तरीके में भी बदलाव करना पड़ सकता है।

दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की संख्या 

दिल्ली में हर दिन बड़ी संख्या में कमर्शियल गाड़ियां (Commercial Vehicles) आती हैं। आंकड़ों के मुताबिक, रोजाना करीब 70 हजार गाड़ियां राजधानी में पहुंचती हैं। इनमें काफी संख्या में ट्रक भी होते हैं। अब इन सभी पर नए ECC रेट लागू होंगे, जिससे कुल मिलाकर ट्रांसपोर्ट पर खर्च बढ़ेगा और इसका असर आगे बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। MCD के इस फैसले का असर सीधे तौर पर ट्रांसपोर्ट और बाजार पर पड़ेगा। जहां एक तरफ इसका मकसद प्रदूषण को कम करना है, वहीं दूसरी तरफ आम लोगों और कारोबारियों का खर्च बढ़ सकता है। आने वाले समय में कई जरूरी चीजों के दाम बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को अपने बजट में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है, बकि सरकार को भी प्रदूषण और महंगाई के बीच सही बैलेंस बनाकर चलना होगा।

यह भी पढ़ें – TCS Case Nashik: गंदी बातें, दबाव और डर, जानें पीड़िता की चौंकाने वाली कहानी

Recent Posts