Today Topical News | मुंबई: भारतीय सिनेमा और थिएटर जगत के उभरते सितारे आकाश महामना ने अपनी कलात्मक क्षमता का लोहा मनवाते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। प्रतिष्ठित ‘रिबॉर्न इंडिया फिल्म फेस्टिवल 2026’ में आकाश महामना को फीचर फिल्म श्रेणी में गर्वित सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म Zuas (Zimmeddari Umeed Azadi Sandyeep) में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (Best Supporting Role) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इसी श्रेणी में दिग्गज अभिनेता गिरीश कुलकर्णी और बहुमुखी प्रतिभा की धनी राजश्री देशपांडे को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) के पुरस्कार से नवाजा गया, जिनके साथ एक ही मंच साझा करना आकाश के अभिनय सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिली पहचान
आकाश की फिल्म Zuas (Zimmeddari Umeed Azadi Sandyeep)केवल भारतीय मंचों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब सराहा जा रहा है। फ्रांस के प्रतिष्ठित ‘लिटिल क्रोको फेस्टिवल’ (Little Croco Festival) में भी आकाश महामना के अभिनय और इस फिल्म को ‘स्पेशल मेंशन’ (Special Mention) से सम्मानित किया गया है।
रंगमंच से सिनेमा तक का प्रेरणादायक सफर
दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स’ (SRCPA) से आकाश महामना ने बतौर कलाकार अपनी बारीकियों और थिएटर की गहन ट्रेनिंग ली है। रंगमंच की इस मजबूत नींव के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और बहुत कम समय में अपनी बहुमुखी अभिनय शैली से पहचान बनाई।
दर्शकों ने उन्हें अनुराग बासु की बहुचर्चित फिल्म ‘लूडो’, ‘ड्राई डे’ और कई राष्ट्रीय ब्रांड्स के विज्ञापनों में उनके किरदारों के लिए खूब सराहा है। हाल ही में ‘मिर्जापुर’ फिल्म में उनकी भूमिका और उनके कैक वाले सीन को सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता हुआ देखा गया है, जिसकी समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने तारीफ की।
आगामी प्रोजेक्ट्स और शुभकामनाएं
आने वाले समय में आकाश कई बड़े बजट की फिल्मों और चर्चित प्रोजेक्ट्स में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। थिएटर से शुरू हुआ उनका यह सफर आज जिस मुकाम पर है, वह उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
Today Topical News की हमारी पूरी टीम की ओर से आकाश महामना को इस शानदार अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए बेहद-बेहद शुभकामनाएं!
ये भी पढ़ें: Ghaziabad Ramleela Ground Blast: साहिबाबाद रामलीला मैदान में रावण के पुतले से जोरदार धमाका, 5 घायल, मची अफरा-तफरी






