Donald Trump Iran Warning: ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, ‘शांति समझौता नहीं हुआ तो होगा हमला’

Donald Trump Iran Warning: शांति समझौते में देरी पर ट्रंप का सख्त संदेश

Donald Trump Iran Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। दरअसल, बुधवार को ट्रंप ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही शांति समझौता नहीं हुआ तो ईरान को भारी नुकसान का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। क्योंकि अब अमेरिका ईरान के खिलाफ और अधिक सख्त सैन्य कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

बता दें कि मध्य-पूर्व में पहले से तनाव जारी है। इसी बीच ट्रंप के इस बयान ने वैश्विक चिंता को ओर भी अधिक बढ़ा दिया है। दोनों ही देशों के बीच बढ़ता टकराव क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

‘ईरान सिर्फ बातें करता है’ – ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईरान की आलोचना करते हुए कहा कि तेहरान सिर्फ बातचीत और बयानबाजी कर रहा है, लेकिन जमीन पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। उन्होंने कहा कि ईरान को पहले ही एक ऐसा समझौता मिल सकता था जो उसके हित में था, लेकिन लगातार देरी के कारण अब हालात बदल गए हैं।

ट्रंप ने लिखा कि ईरान ने बातचीत में बहुत समय बर्बाद किया है और अब उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका सैन्य विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

अमेरिका ने फिर दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने हाल के दिनों में ईरान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि शांति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती है तो अमेरिका की प्रतिक्रिया और अधिक सख्त हो सकती है। ट्रंप के इस बयान को ईरान के लिए सीधी चेतावनी माना जा रहा है।

ईरान का पलटवार, अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी बयानों और कथित एयरस्ट्राइक के जवाब में ईरान ने भी आक्रामक रुख अपनाया है। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई उसके सैन्य ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमलों के जवाब में की गई है। तेहरान ने इन हमलों को आत्मरक्षा का कदम बताते हुए कहा कि वह अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

कूटनीतिक संबंधों पर भी मंडराया संकट

ईरान ने संकेत दिए हैं कि वह अमेरिका के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों की समीक्षा कर सकता है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि यदि वाशिंगटन लगातार सैन्य दबाव बनाता रहा तो दोनों देशों के बीच संवाद की संभावनाएं और कमजोर हो सकती हैं। अगर कूटनीतिक रास्ते बंद होते हैं तो क्षेत्र में संघर्ष और तेज हो सकता है, जिसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजारों और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है।

अपाचे हेलीकॉप्टर विवाद के बाद बढ़ा तनाव

दोनों देशों के बीच हालिया तनाव उस समय और बढ़ गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी सेना के एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। हालांकि, इस घटना में हेलीकॉप्टर के दोनों चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया गया कि उन्हें एक मानवरहित ड्रोन बोट की मदद से समुद्र से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए हैं। माना जा रहा है कि यही घटना मौजूदा तनाव का प्रमुख कारण बनी।

युद्धविराम पर भी खतरा

विश्लेषकों के अनुसार, हालिया घटनाक्रम ने पहले हुए युद्धविराम की स्थिति को कमजोर कर दिया है। दोनों देशों के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने यह संकेत दिया है कि संघर्ष फिर से गंभीर रूप ले सकता है।अगर आने वाले दिनों में कूटनीतिक प्रयास सफल नहीं होते हैं, तो मध्य-पूर्व में एक बड़े सैन्य टकराव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

दुनिया की नजरें अमेरिका और ईरान पर

मध्य-पूर्व की स्थिति पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अमेरिका और ईरान बातचीत के रास्ते पर लौटेंगे या फिर यह तनाव किसी बड़े संघर्ष में बदल जाएगा। आने वाले दिनों में दोनों देशों के कदम वैश्विक राजनीति और सुरक्षा की दिशा तय कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  अगले 24 घंटे दिल्ली-NCR समेत 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा

Recent Posts