IMD Rain Alert: भारत मौसम विभाग (IMD) ने 10 जून को लेकर बड़ा मौसम अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार देश के 17 राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरन बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है।
ऐसे में यहां जानें मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई लेटेस्ट अपडेट क्या है और आपके शहर के मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) क्या रहने वाला है?
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी (Extreme Heat) से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण खुले स्थानों पर रहने से बचने की सलाह दी गई है।
यूपी में कई जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का रुख बदलने वाला है। IMD के अनुसार मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मैनपुरी, औरैया, फिरोजाबाद और पीलीभीत समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बिहार में भी बदलेगा मौसम
बिहार के कई जिलों में भी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पटना, गया, बक्सर, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना
पूर्वी भारत के राज्यों झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नादिया, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, अलीपुरद्वार, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में अचानक मौसम खराब हो सकता है और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं।
पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज
राजस्थान और मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। लेकिन अब मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है।
राजस्थान के जयपुर, अजमेर, बीकानेर, सीकर, पाली, उदयपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, भरतपुर और सवाई माधोपुर में मौसम बदल सकता है। वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, कटनी, मुरैना, अशोक नगर, नीमच, राजगढ़, होशंगाबाद और सीहोर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
भारत में जारी रहेगा बारिश का दौर
IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। केरल और तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया गया है। केरल के वायनाड, त्रिशूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, इडुक्की और कोझिकोड में भारी बारिश की संभावना है। वहीं तमिलनाडु के चेन्नई, धर्मपुरी, ईरोड, नागपट्टिनम, नीलगिरि, रानीपेट, सलेम और शिवगंगा में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के छोटे गांव से Mr. Bharat USA 2025 तक, रमेश सांगले ने लिखी सफलता की नई कहानी






