Skip to content

September 17, 2026 11:31 am

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Sign in
  • होम
  • वायरल न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • राष्ट्रीय
  • कृषि
  • टैकनोलजी
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अपराध
  • मौसम विभाग
  • एजुकेशन
  • जीवन शैली
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • होम
  • वायरल न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • राष्ट्रीय
  • कृषि
  • टैकनोलजी
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अपराध
  • मौसम विभाग
  • एजुकेशन
  • जीवन शैली
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Entertainment
Short videos
Sports
Politics
Breaking News
Sign in
  • होम
  • वायरल न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • राष्ट्रीय
  • कृषि
  • टैकनोलजी
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अपराध
  • मौसम विभाग
  • एजुकेशन
  • जीवन शैली
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • होम
  • वायरल न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • राष्ट्रीय
  • कृषि
  • टैकनोलजी
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अपराध
  • मौसम विभाग
  • एजुकेशन
  • जीवन शैली
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार

EPFO Rule Alert 2026: PF यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना फॉर्म भरे मिलेगा अटका हुआ पैसा

  • Lokesh
  • February 24, 2026
  • 9:27 pm
  • No Comments
PF यूजर्स के लिए खुशखबरी

EPFO Rule Alert: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े लाखों खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। EPFO ने अपने कई नियमों में बदलाव किया है, जिसके तहत अब छोटे अमाउंट वाले निष्क्रिय पीएफ खातों से पैसा निकलवाने के लिए न तो लंबी कागजी कार्रवाई करनी होगी और न ही दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और साथ ही काफी दिनों तक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।

बता दें कि भारत सरकार ने EPFO से जुड़ा यह अहम फैसला लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया है कि 1000 रुपये या उससे कम बैलेंस वाले इनएक्टिव खातों की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो सके।

EPFO के नया नियम क्या है?

बताया जा रहा है कि श्रम मंत्रालय ने यह नई पहल उन खातों के लिए खासतौर पर शुरू की है, जिनमें 1000 रुपये तक की रकम सालों से EPFO के खाते में पड़ी हुई है। अक्सर नौकरी बदलने के बाद कर्मचारी अपने पुराने पीएफ खाते में बची छोटी रकम को निकालने के लिए क्लेम नहीं करते है, क्योंकि पैसे निकालने की प्रक्रिया काफी मुश्किल होती है और समय भी लगता है।

ऐसे में अब से सरकार ने इस झंझट को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। क्योंकि अब से पात्र खातों में जमा राशि स्वतः संबंधित बैंक खाते में भेज दी जाएगी। इसके लिए आपको किसी भी तरह का Claim Form भरने की जरूरत नहीं होगी।

किन्हें मिलेगा फायदा?

  • जिन खातों में 1000 रुपये या उससे कम बैलेंस है
  • जिनका Aadhaar और बैंक डिटेल्स (KYC) पहले से अपडेट हैं
  • जिनका बैंक खाता UAN से लिंक है

खबरों के अनुसार, ऐसे खातों में पैसा प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफर किया जाएगा।

EPFO की पहल ट्रायल के तौर पर लागू

जानकारी के मुताबिक, इस व्यवस्था को अभी ट्रायल बेसिस पर ही लागू किया गया है। अगर यह सफल रहताी है और लोगों के काम आती है, तो भविष्य में बड़ी रकम वाले करीब 25 लाख निष्क्रिय खातों पर भी इसे लागू किया जा सकता है।

EPFO के आंकड़ों पर एक नजर

सरकारी डेटा के अनुसार:

  • कुल निष्क्रिय खाते: करीब 31 लाख
  • 1000 रुपये से कम बैलेंस वाले खाते: लगभग 6 लाख
  • निष्क्रिय खातों में फंसी कुल राशि: करीब 11,000 करोड़ रुपये

इनमें से पहले चरण में कम राशि वालों के खातों को कवर किया जा रहा है।

फ्रॉड कॉल से रहें सावधान

मिली जानकारी के अनुसार, यह रिफंड पूरी तरह ऑटोमेटिक होगा। EPFO कभी भी फोन पर OTP या बैंक डिटेल्स नहीं मांगता है। अगर कोई व्यक्ति रिफंड के नाम पर आपसे निजी जानकारी या फिर OTP मांगता है, तो सतर्क रहें। क्योंकि इस तरह के  कॉल या मैसेज फ्रॉड होते हैं।

EPFO Rule Alert 2026
EPFO Rule Alert 2026

PF खाते का बैलेंस ऐसे करें चेक

अगर आपका पुराना पीएफ खाता इनएक्टिव पड़ा है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन उसका बैलेंस चेक कर सकते हैं, जो कुछ इस तरह के 3 आसान तरीके हैं:

  1. EPFO पासबुक पोर्टल के जरिए

अगर आपके पास UAN (Universal Account Number) है, तो आप अपना बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको यहां करना होगा।

  1. EPFO Passbook Portal पर जाएं।
  2. UAN, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
  3. रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
  4. ‘Select Member ID’ में पुरानी कंपनियों की Member IDs दिखेंगी।
  5. पुरानी ID चुनकर ‘View Passbook’ पर क्लिक करें।

यहां आपको जमा राशि और उस पर मिला ब्याज दोनों दिख जाएंगे।

  1. UMANG ऐप के जरिए

मोबाइल यूजर्स के लिए UMANG ऐप सबसे आसान बैलेंस चेक करने का तरीका है:

  1. ऐप डाउनलोड कर ‘EPFO’ सर्च करें।
  2. Employee Centric Services में जाकर ‘View Passbook’ चुनें।
  3. UAN और OTP से लॉग इन करें।
  4. अपनी पुरानी Member ID चुनकर बैलेंस देखें।
  5. अगर UAN नहीं है तो?

वही, अगर आपका EPFO का खाता बहुत पुराना है और UAN उपलब्ध नहीं है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है।

  • EPFO वेबसाइट के Inoperative Account Helpdesk सेक्शन में जाएं।
  •  कंपनी का नाम, Establishment Code, जॉइनिंग और छोड़ने की तारीख भरें।
  • EPFO टीम आपके खाते को ट्रैक करने में मदद करेगी।
  • आप टोल-फ्री नंबर 14470 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Note: ध्यान रहे कि अगर आपका EPFO का काफी पुराना पीएफ खाता है, तो तुरंत उसका स्टेटस चेक करें और सुनिश्चित करें कि आपकी KYC डिटेल्स अपडेट क्या हैं, ताकि सरकार की  इस सुविधा का पूरा लाभ उठा सके।

ये भी पढ़ें:  मंगलवार के दिन जानें किन राशियों की किस्मत चमकेगी, किन्हें मिलेगा लाभ

Picture of Lokesh

Lokesh

लोकेश, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Today Topical News" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानते हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।
All Posts
Recent Posts
UPI Payment 2000 से ऊपर UPI पर लगेगा चार्ज?

UPI Payment पर अब लगेगा चार्ज? 2000 रुपये से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर MDR को लेकर आया अपडेट

September 15, 2026 No Comments
महिलाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक नई योजना की शुरुआत की

SBI Stree Shakti Scheme: महिलाओं के लिए खुशखबरी! बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेंगे 2 करोड़ रुपए, जानें योजना की पूरी डिटेल

September 15, 2026 No Comments
हिन्दू महाविद्यालय में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में 'हिन्दी में हस्ताक्षर अभियान' का शुभारम्भ

Hindi Diwas: हिन्दी के विकास के साथ मजबूत होंगी सभी भारतीय भाषाएं: प्रो. अंजू श्रीवास्तव

September 14, 2026 No Comments
ICC Heavy Fine Pakistan

ICC Heavy Fine Pakistan: पाकिस्तान पर लगा 50% मैच फीस का जुर्माना, WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा नुकसान

September 14, 2026 No Comments
Post Office MIS Scheme: हर महीने ₹9,250 की कमाई

Post Office MIS Scheme: एकमुश्त निवेश पर हर महीने होगी ₹9,250 की कमाई, जानें पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का पूरा गणित

September 13, 2026 No Comments
BRICS Shared Declaration:: साझा घोषणापत्र जारी

BRICS का साझा घोषणापत्र जारी, नई दिल्ली डिक्लेरेशन पर सभी देशों की सहमति, पढ़ें पूरी खबर

September 12, 2026 No Comments

Quick Links

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Follow us

Facebook X-twitter Youtube Instagram

lexifo

Copyright © 2026 Todaytopicalnews  | Designed & Developed by News Portal Development Company & Managed by Agniyo

WhatsApp us

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Follow us

Facebook X-twitter Youtube Instagram