होली पर बड़ी खुशखबरी: महिलाओं को सरकार दे रही फ्री LPG सिलेंडर, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ

Free LPG Cylinder

Free LPG Cylinder: फरवरी का महीना लगभग खत्म हो गया है और मार्च का माह बस शुरू होने ही वाला है। इस महीने के पहले सप्ताह में ही होली का त्योहार पड़ रहा है। जैसे-जैसे रंगों का यह फेस्टिवल नजदीक आ रहा है, लोगों घरों में पकवानों की खुशबू और तैयारियों की रौनक बढ़ गई है, लेकिन इस बढ़ती महंगाई के दौर में रसोई गैस का खर्च त्योहारों के रंगों को फीका कर देता है। ऐसे में कई आम परिवारों के बजट खराब हो जाता है।

लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। दरअसल, सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इस होली फ्री में LPG गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को लाभ

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में जहां पात्र परिवारों को सीधे बैंक खाते में आर्थिक सहायता दी जाएगी, वहीं उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना/ Pradhan Mantri Ujjwala Yojana से जुड़ी महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर/ Free Gas Cylinder मिलेगा।

दिल्ली सरकार देगी सीधे खाते में पैसे

दिल्ली सरकार ने होली के अवसर पर राशन कार्डधारी परिवारों/ Ration Card Holding Families को 853 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, ताकि वे अपनी जरूरत के अनुसार गैस सिलेंडर/ Gas Cylinder भरवा सकें।

सरकार ने इस योजना के लिए करीब 242 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। दिल्ली के लगभग 17.5 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

सबसे खास बात यह है कि जिन परिवारों के पास पाइपलाइन गैस (PNG) कनेक्शन है, वे भी इस सरकारी स्कीम के पात्र होंगे। सरकार का कहना है कि शहर की झुग्गी बस्तियों से लेकर कॉलोनियों तक, सभी पात्र परिवारों को समान राहत मिलेगी।

यूपी में उज्ज्वला महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार होली के मौके पर उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। यह सुविधा प्रदेश के सिर्फ उन्हीं परिवारों को मिलेगी, जिनका नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना/ Pradhan Mantri Ujjwala Yojana में शामिल है।

सरकार का कहना है कि इस फैसले से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। त्योहार के समय रसोई का खर्च कम होने से परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

Free LPG Cylinder
Free LPG Cylinder

कौन नहीं उठा सकता है योजना का लाभ?

  • दिल्ली में केवल वैध राशन कार्डधारी परिवार ही इस योजना के पात्र होंगे।
  • उत्तर प्रदेश में भी केवल उज्ज्वला योजना से जुड़े परिवारों को ही मुफ्त सिलेंडर मिलेगा।

इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

  • सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वे इस योजना के दायरे से बाहर रहेंगे।
  • जिन परिवारों का नाम उज्ज्वला योजना में दर्ज नहीं है, उन्हें इस सुविधा का लाभ नहीं दिया जाएगा।

उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Ujjwala Yojana)

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं—

  • आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • परिवार में किसी अन्य ऑयल मार्केटिंग कंपनी का एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक को निर्धारित प्रारूप में डेप्रिवेशन डिक्लेरेशन जमा करना होगा।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे—

  1. केवाईसी आवेदन पत्र
  2. आधार कार्ड की कॉपी (पहचान प्रमाण)
  3. पते का प्रमाण (यदि आधार में दिया गया पता अलग हो)
  4. राज्य सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड या परिवार संरचना प्रमाण पत्र
  5. परिवार के वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी
  6. बैंक खाते का विवरण (पासबुक/कैंसिल चेक)
  7. डेप्रिवेशन डिक्लेरेशन

 

फ्री सिलेंडर का लाभ पाने के लिए आवेदक अपनी पसंद के गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास आवेदन जमा कर सकती हैं या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं।

त्योहार पर रसोई में सुकून

होली के मौके पर यह पहल उन परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, जो हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर परेशान रहते हैं। इस योजना से सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार त्योहार पर रसोई की चिंता में न रहे।

 

Recent Posts