Holi Weather Update: इस बार होली सिर्फ रंगों से नहीं, मौसम के बदलते तेवर से भी यादगार रहने वाली है। जहां एक ओर बाजारों में गुलाल और पिचकारियों की रौनक बनी हुई है, वहीं आसमान में बादलों और तेज धूप मौसम लोगों के लिए होली के दिन अलग-थलक रह सकता है। अनुमान है कि आज यानी होली वाले दिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश रंगों को भिगो सकती है, तो दिल्ली समेत कई शहरों में बढ़ता तापमान लोगों को दोपहर की तेज धूप से गर्मी का एहसास करा सकती है।
भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान (IMD Latest forecast Update) के मुताबिक आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान तेजी से बढ़ने के संकेत हैं। कुछ राज्यों में घना कोहरा, तो कहीं गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी भी जारी की गई है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार 4 से 9 मार्च के बीच Jammu and Kashmir, Ladakh और Himachal Pradesh में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं Uttarakhand में 8 और 9 मार्च को मौसम बदल सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने से तापमान में अस्थायी गिरावट देखने को मिल सकती है।
पूर्वोत्तर में गरज-चमक के साथ बारिश
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों Assam और Meghalaya में 3 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
सिक्किम में मौसम की चेतावनी
सिक्किम में 4 मार्च की सुबह कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। इससे दृश्यता कम होने के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।
इन राज्यों में गर्म व उमस भरा मौसम
पश्चिमी तटवर्ती इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। Konkan में 4 और 5 मार्च को गर्म और उमस भरी स्थिति रहने की संभावना है। वहीं Gujarat के तटीय क्षेत्रों में 4 से 6 मार्च के बीच इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। ऐसे हालात में लोगों को धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद चार दिनों में 3 से 4 डिग्री की गिरावट संभव है।
वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों के दौरान तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। आने वाले सात दिनों में यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ज्यादा रह सकता है, जिससे दिन में तेज गर्मी महसूस होगी।
ये भी पढ़ें: मेष राशि में आत्मविश्वास, मिथुन को भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल






