IMD Weather Alert: देश के इन राज्यों में गर्मी का कहर, जानें कहां होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

गर्मी का कहर

IMD Weather Alert: देशभर में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों के लिए बारिश, बर्फबारी, आंधी और तेज़ हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। वही, दिल्ली, हरियाणा और यूपी समेत कई राज्यों में दिन के समय भीषण गर्मी पड़ ही है। इसके अलावा, IMD का कहना है कि उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 12 मार्च को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि 13 और 14 मार्च को इसमें थोड़ी कमी आएगी, लेकिन 15 से 18 मार्च के बीच फिर से बारिश और बर्फबारी बढ़ने की संभावना है।

वहीं उत्तराखंड में 12 से 14 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 15 और 16 मार्च को कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

IMD Weather Update
IMD Weather Update

पंजाब, हरियाणा और यूपी में आंधी-बारिश

मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पंजाब में 12 और 14 से 17 मार्च के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। हरियाणा और छत्तीसगढ़ में 15 से 17 मार्च के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। राजस्थान में 14 और 15 मार्च को गरज-चमक के साथ मौसम बदल सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर भारत में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12 से 15 मार्च के बीच कई जगहों पर तेज बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 13 से 16 मार्च के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और Odisha के कई हिस्सों में भी अलग-अलग दिनों में बारिश का अनुमान है। खास तौर पर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 और 13 मार्च को भारी बारिश हो सकती है।

तापमान में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं उसके बाद फिर से 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: पीएम योजना की 22वीं किस्त का पैसा 13 मार्च को जारी, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Recent Posts