टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20 World Cup में 18 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जानें मैच का हाल

T20 World Cup 2026

ICC Men’s T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे एक और नया रिकॉर्ड बन गया है। दरअसल, आज ICC Men’s T20 World Cup 2026 के इस मुकाबले में India cricket team ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप इतिहास का एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है।

बता दें कि यह मैच 26 फरवरी को श्रीलंका और भारतीय टीम के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया।

टी20 वर्ल्ड कप का बड़ा स्कोर

इस मुकाबले में भारत ने 4 विकेट पर 256 रन बनाए। इससे पहले टी20 विश्व कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218/4 रन था। यानी कि करीब 18 साल बाद टीम इंडिया ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक नया इतिहास रच दिया।

बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय पारी में कई बल्लेबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया है।

  • हार्दिक पंड्या ने नाबाद 50 रन बनाए।
  • अभिषेक शर्मा ने 55 रन की तेज अर्धशतकीय पारी खेली।
  • तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन बनाकर रनगति को और तेज कर दिया।

आज के इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 17 छक्के लगाए, जो टी20 विश्व कप में भारत की एक पारी में सबसे ज्यादा हैं।

टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले West Indies cricket team ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 254/6 रन बनाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर (टॉप 6)

  • 260/6 – श्रीलंका बनाम केन्या, 2007
  • 256/4 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, 2026
  • 254/6 – वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, 2026
  • 235/5 – Ireland cricket team बनाम Oman cricket team, 2026
  • 230/8 – England cricket team बनाम South Africa cricket team, 2016
  • 229/4 – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 2016

बड़े रिकॉर्ड

  • इस मैच में भारत के 6 बल्लेबाजों ने 150+ स्ट्राइक रेट से 20 या उससे ज्यादा रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में पहली बार हुआ।
  • भारतीय टीम (Indian team) की पारी में सिर्फ 26 डॉट बॉल रहीं, जो पूरे 20 ओवर की टी20 विश्व कप इनिंग्स में संयुक्त रूप से सबसे कम हैं।
  • आज के इस टूर्नामेंट में अब तक भारतीय बल्लेबाज 63 छक्के लगा चुके हैं, जो भारत के लिए किसी भी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में सबसे ज्यादा हैं।

2007 की यादें हुई ताजा

भारतीय टीम ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ वही मैच एक बार फिर से आज देखने को मिला है, जिसमें युवराज सिंह ने 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अब 2026 में टीम इंडिया ने उसी साल की यादों को पीछे छोड़ते हुए नया अध्याय जोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें:  डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पढ़ें पूरी खबर

Recent Posts