India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील, जानें 4 बड़ी शर्तें और क्या बदलेगा

India US Trade Deal

India-US Trade Deal:  भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद से देशभर में चारों तरफ भारत और अमेरिका के रिश्तों की नई शुरूआत की बात की जा रही है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा की।

बता दें कि इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ में बड़ी कटौती की है। पहले जहां भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाए गए थे, अब उन्हें घटाकर 18% होगा।

पीएम मोदी ने किया अमेरिका के फैसले का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया के दो बड़े लोकतंत्रों के बीच यह ट्रेड डील (Trade Deal) आपसी सहयोग को और मजबूत करेगी। इससे न सिर्फ व्यापार बढ़ेगा, बल्कि रणनीतिक साझेदारी को भी नई दिशा मिलेगी।

इससे पहले भी अमेरिका के द्वारा रूस से कच्चा तेल (Crude oil) खरीदने को लेकर भारत पर सख्त रुख अपनाया था और कुल 50% तक का टैरिफ लगा दिया था, लेकिन अब ट्रंप ने खुद इस अतिरिक्त टैरिफ को हटाने का ऐलान किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर यह भी दावा किया कि भारत रूस से तेल की खरीद रोकने पर सहमत हो गया है। लेकिन वहीं, अभी तक पीएम मोदी ने अपने बयान में इस मुद्दे पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की। इसी वजह से इस दावे को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं मानी जा रही है।

India–US Trade Deal: 4 बड़ी शर्तों पर बनी सहमति
India–US Trade Deal: 4 बड़ी शर्तों पर बनी सहमति

ट्रेड डील की 4 बड़ी शर्तें (4 Conditions of the Trade Deal)

  1. पहली शर्त, भारत अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर (Non-tariff barriers) कम करेगा। इससे अमेरिकी कंपनियों को भारतीय बाजार में पहले से ज्यादा नए मौके मिलेंगे।
  2. दूसरी शर्त, अमेरिका ने रूस से तेल खरीद को लेकर लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ को भी हटाया जाएगा। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
  3. तीसरी शर्त, ट्रंप ने सीधे यूक्रेन युद्ध से जोड़ा है। उनका कहना है कि रूस से तेल न खरीदने का दबाव मॉस्को पर पड़ेगा और इससे युद्ध खत्म करने में मदद मिल सकती है।
  4. चौथी शर्त, भारत अमेरिका से ऊर्जा, तकनीक, कृषि उत्पाद, कोयला, पेट्रोलियम, डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, टेलीकॉम और एयरक्राफ्ट जैसे क्षेत्रों में खरीद बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें: Daily Horoscope February 4, 2026, इन राशियों को आज धन लाभ मिलेगा, जानें किन्हें रहना होगा सावधान

Recent Posts