Passenger Misbehavior on Plane: यात्री पर ‘भूत सवार हो गया’, फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की

Passenger Misbehavior on Plane

Pssenger Misbehavior on Plane: बेंगलुरु से वाराणसी जा रही IndiGo की एक फ्लाइट में बीती शनिवार की रात को एक यात्री की गलत हरकत (Passenger Misbehavior on Plane) ने सभी को डराकर रख दिया, जिससे पूरी फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एक यात्री ने उड़ान के दौरान इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश की, जब उसे रोका गया, तो उसने कुछ ऐसा कहा कि आप भी सुनकर हैरान हो जाएगा। दरअसल, यह घटना फ्लाइट नंबर 6E-185 में हुई, जिसने विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर को दहशत का माहौल बन गया।

इमरजेंसी एग्जिट डोर के हैंडल से छेड़छाड़

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट बेंगलुरु से शनिवार की शाम करीब 8:15 बजे रवाना हुई। विमान में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का निवासी मोहम्मद अदनान व्यक्ति यात्रा कर रहा था। उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद ही उसने इमरजेंसी एग्जिट डोर के हैंडल के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

केबिन क्रू (Cabin Crew) ने जैसे ही इस हरकत को नोटिस किया, उन्होंने तुरंत उस यात्री को रोकने की कोशिश की और यात्री को सख्त चेतावनी दी। इस दौरान यात्री ने इसे अपनी गलती बताते हुए माफी मांगी और आगे ऐसा न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कुछ समय तक वह सामान्य व्यवहार करता रहा, जिससे क्रू को लगा कि स्थिति नियंत्रण में है।

हालांकि, असली खतरा तब सामने आया जब विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरने ही वाला था। रात करीब 10:20 बजे, जब विमान महज 500 फीट की ऊंचाई पर था, तभी अचानक से अदनान ने एक बार फिर इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश की।

यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट डोर के हैंडल के साथ छेड़छाड़ की
यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट डोर के हैंडल के साथ छेड़छाड़ की

विमानन की आपातकालीन सुरक्षा कदम

यात्री की इस हरकत से विमान में हड़कंप मच गया, जिसके बाद केबिन क्रू ने तुरंत पायलट को इसकी सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल लैंडिंग रोक दी और ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया अपनाई, जो विमानन की आपातकालीन सुरक्षा कदम होता है। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से करीब 10:35 बजे उतारा गया। जैसे ही लैंडिंग की गई इसके बाद, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आरोपी यात्री को तुरंत एयरलाइन सिक्योरिटी और CISF के हवाले किया गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

यात्री पर आया भूत

पुलिस पूछताछ के दौरान अदनान ने जो कहा वह सबको हैरान कर देने वाला बयान है। दरअसल, यात्री ने कहा कि उस पर ‘भूत सवार हो गया था’ और उसी के प्रभाव में उसने यह सब किया। अधिकारियों ने इस दावे को गंभीरता से नहीं लिया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी गोवा से छुट्टियां मनाकर लौट रहा था और उसे यह जानकारी नहीं थी कि वह जिस हैंडल को छू रहा है, वह इमरजेंसी एग्जिट का है।

फिलहाल, स्थानिय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां के द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है कि इसके पीछे कोई विशेष व बड़ा कारण तो नहीं था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं यात्री मानसिक तनाव या किसी अन्य समस्या से तो नहीं जूझ रहा था।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली से उभरती नई संगीत पहचान–आयान अंसारी और केसर म्यूजिक कलाकारों को दे रहे नया मंच

Recent Posts