K Annamalai News: IPS अधिकारी से BJP नेता बने अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा, जानें पूरी कहानी

अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा

K. Annamalai News: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों सियासी राजनीति काफी गरमाई हुई है। दरअसल, आज मंगलवार के दिन के. अन्नामलाई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से इनका नाम काफी चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। उनके इस फैसले ने न सिर्फ बीजेपी बल्कि पूरे तमिलनाडु के राजनीतिक (Tamil Nadu Political) समीकरणों पर कई तरह के बड़े सवाल खड़ कर दिए हैं।

बता दें कि अन्नामलाई ने अपना इस्तीफा बीजेपी नेतृत्व को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने अपने निर्णय पर कायम रहते हुए नई दिशा में आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं। अब सभी की नजर उनके अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हुई है।

के. अन्नामलाई कौन हैं ? (Who is K. Annamalai?)

के. अन्नामलाई का पूरा नाम कुप्पुसामी अन्नामलाई है। उनका जन्म तमिलनाडु में हुआ और उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने प्रबंधन (Management) की शिक्षा हासिल की और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में जगह बनाई।

अन्नामलाई वर्ष 2011 बैच के कर्नाटक कैडर (Karnataka Cadre) के IPS अधिकारी रहे। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और अपनी सख्त कार्यशैली तथा ईमानदार छवि के कारण काफी लोकप्रिय हुए। उनकी कार्यशैली के चलते उन्हें आम लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विशेष पहचान मिली।

IPS की नौकरी छोड़ राजनीति में रखा कदम

करीब नौ वर्षों तक पुलिस सेवा में रहने के बाद अन्नामलाई ने साल 2020 में स्वेच्छा से IPS पद से इस्तीफा दे दिया। उस समय उनके इस फैसले ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। नौकरी छोड़ने के कुछ समय बाद ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बीजेपी में शामिल होने के बाद अन्नामलाई ने तेजी से अपनी राजनीतिक पहचान बनाई। पार्टी ने उनकी सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए जल्द ही तमिलनाडु इकाई का उपाध्यक्ष (Vice President of Tamil Nadu Unit) नियुक्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने राज्यभर में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया।

तमिलनाडु बीजेपी का युवा चेहरा बने

वहीं, साल 2021 में बीजेपी नेतृत्व ने अन्नामलाई को तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। वह इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेताओं में शामिल रहे। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने राज्य में अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए कई अभियान चलाए अन्नामलाई ने तमिलनाडु में पार्टी को नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया और युवाओं को बीजेपी से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया। उनकी आक्रामक शैली और जनता से सीधे संवाद करने की क्षमता ने उन्हें राज्य की राजनीति में एक अलग पहचान दिलाई।

K. Annamalai News
K. Annamalai News

‘एन मन्न, एन मक्कल’ यात्रा से मिली बड़ी पहचान

के. अन्नामलाई की सबसे चर्चित राजनीतिक पहल ‘एन मन्न, एन मक्कल’ (N Mann, N Makkal) (मेरी धरती, मेरे लोग) यात्रा रही। इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों का दौरा किया और आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं को समझना और बीजेपी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना था। यात्रा को राज्यभर में अच्छा समर्थन मिला और इससे अन्नामलाई की लोकप्रियता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

विपक्ष पर हमलावर रहे अन्नामलाई

अन्नामलाई अपनी बेबाक और आक्रामक राजनीतिक शैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई मौकों पर तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके सरकार की नीतियों पर खुलकर सवाल उठाए। भ्रष्टाचार, प्रशासनिक मुद्दों और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर उनके बयान अक्सर सुर्खियों में रहे। अन्नामलाई ने बीजेपी को तमिलनाडु में एक मजबूत विपक्षी आवाज देने का काम किया। हालांकि उनकी शैली कई बार विवादों का कारण भी बनी, लेकिन समर्थकों के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बनी रही।

इस्तीफे के बाद बढ़ी राजनीतिक चर्चा

बीजेपी से इस्तीफे के बाद अब तमिलनाडु की राजनीति (Tamilnadu Politics) में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अन्नामलाई का अगला कदम राज्य की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने भविष्य की स्पष्ट घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके समर्थक और राजनीतिक पर्यवेक्षक उनके अगले फैसले का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वह अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  JJ Crowns मई 2026 ग्लोबल स्पेशल एडिशन, ट्रांसफॉर्मेशनल लीडरशिप एवं वर्ल्डवाइड इन्फ्लुएंस, पढ़ें पूरी खबर

Recent Posts