Kal Ka Rashifal 13 April 2026: वरुथिनी एकादशी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

वरुथिनी एकादशी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Kal Ka Rashifal 13 April 2026: सोमवार के दिन कई राशियों को लाभ और कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर आज सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, 13 अप्रैल 2026 का दिन खास इसलिए भी है क्योंकि सोमवार को वरुथिनी एकादशी का शुभ संयोग (Auspicious coincidence of Varuthini Ekadashi) बन रहा है। यह दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु के लिए समर्पित है। इस दिन इनकी पूजा-अर्चना करने से कई गुना फल मिलता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वरुथिनी एकादशी के दिन व्रत और पूजा करने से जीवन की हर एक परेशानी आसानी से हल हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि की बारिश होती है। ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह दिन कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। मन में बेचैनी और चिंता बनी रह सकती है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। पढ़ाई और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा और धन लाभ के योग बनेंगे, हालांकि भागदौड़ अधिक रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को दिन की शुरुआत में कुछ तनाव महसूस हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और कार्यों में बाधाएं आएंगी। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग हैं और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को इस दिन संयम और धैर्य से काम लेना होगा। आज के दिन आप खर्चों में वृद्धि से परेशानी हो सकती है। कारोबार में शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनशैली को संतुलित रखना जरूरी है।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन मन थोड़ा अशांत रह सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आज के दिन आत्मविश्वास में कमी और मन में अस्थिरता बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इन लोगों का आज मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन मन में थोड़ी बेचैनी बनी रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पिता या बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

कुम्भ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। मन में चिंता और आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आपको निर्णय लेते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। सोच-समझकर लिए गए फैसले सफलता दिलाएंगे। समय आपके पक्ष में है।

ये भी पढ़ें:  नहीं रहीं आशा भोसले, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जानें उनकी उपलब्धियां और किन रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

Recent Posts