Kal Ka Rashifal, 20 अप्रैल 2026 का राशिफल: आज सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। अनुमान है कि इस दिन अलग-अलग लोगों पर विभिन्न प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों को करियर और धन में लाभ दे सकती है, वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बता दें कि आज का दिन नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ लोगों के लिए लाभाकारी रहने वाला है। ऐसे में यहां जानें अपना भाग्यफल कैसा रहेगा।
आज का राशिफल (Aaj ke Rashifal)
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, लेकिन रिश्तों में छोटी बातों को बढ़ाने से बचें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और सिंगल लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन संचार और बुद्धिमानी से जुड़े कामों में सफलता दिलाएगा। छोटी यात्रा से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए दिन परिवार और भावनाओं से जुड़ा रहेगा। घर के कामों में व्यस्तता बढ़ेगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी और पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आज के दिन आर्थिक लाभ के संकेत भी मजबूत के साथ सहायता करेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। किसी को पैसा उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन धैर्य जरूरी है। परिवार में छोटी अनबन हो सकती है।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लिए दिन साझेदारी और रिश्तों में लाभ देने वाला रहेगा। टीम वर्क से सफलता मिलेगी। इन राशि के लेगों की आज आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और प्रेम जीवन में मजबूती आएगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन थोड़ा रहस्यमय लेकिन लाभकारी रहेगा। रिसर्च और गुप्त कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में बदलाव के संकेत हैं। आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन यात्रा और नए अवसर लेकर आएगा। करियर और शिक्षा में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य में हड्डियों या जोड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और उधार लेने से बचें। इन लोगों को आज मानसिक तनाव से दूर रहना जरूरी है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा और रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें: पीएफ अकाउंट में बड़ा बदलाव, अब ये फॉर्म भरना होगा जरूरी






